रामनवमी पर 9 मिनट तक रामलला का सूर्य तिलक, अयोध्या पहुंचे 10 लाख श्रद्धालु

रामनवमी पर 9 मिनट तक रामलला का सूर्य तिलक, अयोध्या पहुंचे 10 लाख श्रद्धालु

अयोध्या: रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार दोपहर 12 बजे से अयोध्‍या में भगवान श्री रामलला का सूर्य तिलक हुआ। प्राण-प्रतिष्ठा के बाद रामलला का यह दूसरा सूर्य तिलक है। दोपहर 12 बजे अभिजीत मुहूर्त में रामलला का सूर्य तिलक किया गया। 9 मिनट तक भगवान के ललाट पर नीली किरणें पड़ीं। सूर्य तिलक के साथ ही रामलला का जन्म हो गया। इस दौरान 14 पुजारी गर्भगृह में मौजूद रहे। विशेष पूजा की। इसके बाद आरती हुई।

रामनवमी पर 9 मिनट तक रामलला का सूर्य तिलक, अयोध्या पहुंचे 10 लाख श्रद्धालु

रामनवमी पर 9 मिनट तक रामलला का सूर्य तिलक, अयोध्या पहुंचे 10 लाख श्रद्धालु

सूर्य तिलक के बाद कुछ देर के लिए रामलला का पट बंद कर दिए गए। अब रामलला को 56 तरह के व्यंजन का भोग लगेगा। सूर्य तिलक के लिए अष्टधातु के 20 पाइप से 65 फीट लंबा सिस्टम बनाया गया। इसमें 4 लेंस और 4 मिरर के जरिए गर्भ गृह तक रामलला के मस्तक पर किरणें पहुंचाई गईं। इससे पहले, गर्भगृह को फूलों से सजाया गया। सुबह 5.30 बजे रामलला की आरती की गई। भगवान को पीतांबर पहनाए गए।

आज ज्‍यादा देर तक होंगे दर्शन

आम दिनों के मुकाबले भक्त 3 घंटे ज्यादा रामलला के दर्शन कर पाएंगे। सुबह 5 बजे से रात 11 बजे तक यानी 18 घंटे दर्शन होंगे। पहले सुबह 6:30 से रात 9:30 तक दर्शन होते थे। आज करीब 10 लाख लोग रामलला के दर्शन करने पहुंचे हैं। राम जन्मभूमि परिसर में लंबी लाइनें लगी हैं। राम पथ, भक्ति पथ और जन्मभूमि पथ पर काफी भीड़ है।

पीएम मोदी ने देखा रामलला का सूर्य तिलक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी टीवी पर भगवान श्रीरामलला का सूर्य तिलक देखा और हाथ जोड़कर उनसे प्रार्थना करते दिखे।

रामनवमी पर 9 मिनट तक रामलला का सूर्य तिलक, अयोध्या पहुंचे 10 लाख श्रद्धालु

 

चावल के दाने पर श्रीराम का नाम लिखकर श्रद्धालुओं को बांट रहा भक्त

रामनवमी पर जौनपुर से रामलला का अनोखा भक्त अयोध्या पहुंचा है। मनीष पाल चावल के दाने पर प्रभु श्री राम का नाम उकेर कर श्रद्धालुओं में निशुल्क दे रहा है। उन्होंने बताया कि राम मंदिर निर्माण को लेकर प्रतिज्ञा ली थी। मंदिर निर्माण के बाद से चावल पर प्रभु श्री राम का नाम उकेर कर लोगों में दे रहा हूं। इससे पहले माघ मेले में भी एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं को प्रभु श्री राम नाम लिखित चावल वितरित कर चुका हूं।

असम के एरी सिल्क से तैयार किए गए रामलला के पीतांबर वस्त्र

रामनगरी अयोध्या में राम नवमी के अवसर पर रामलला के लिए विशेष पीतांबर वस्त्र तैयार किए गए हैं। इन दिव्य वस्त्रों को बनाने में तीन महीने से अधिक का समय लगा। वस्त्र असम के एरी सिल्क से तैयार किए गए हैं, जो अपनी कोमलता और प्राकृतिक गुणों के लिए प्रसिद्ध है।

रामनवमी पर 9 मिनट तक रामलला का सूर्य तिलक, अयोध्या पहुंचे 10 लाख श्रद्धालु

इसे बनाने वाले डिजाइनर मनीष तिवारी ने बताया कि हर बारीकी पर विशेष ध्यान दिया गया है। इस बार प्रभु राम इन मनोहारी वस्त्रों में और भी आकर्षक और अलौकिक रूप में भक्तों को दर्शन देंगे, जिससे श्रद्धालुओं में उत्साह बढ़ा है।

राम नवमी पर राम मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ी, सुरक्षा व्‍यवस्‍था भी तगड़ी

अयोध्या में चैत्र नवरात्रि की महानवमी और राम नवमी के अवसर पर श्री राम मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी। रामनवमी पर अयोध्या में सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह चाक-चौबंद कर दिया गया है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने रामनगरी को हाईअलर्ट पर रखा है। पूरे शहर में उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ-साथ राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF), विशेष कार्य बल (STF) और राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) कमांडो की तैनाती की गई है। संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त फोर्स लगाई गई है। हर गतिविधि पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

रामनवमी पर 9 मिनट तक रामलला का सूर्य तिलक, अयोध्या पहुंचे 10 लाख श्रद्धालु

वहीं, सुरक्षा के मद्देनजर डॉग स्क्वाड टीम द्वारा पूरे अयोध्या में लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, घाटों और मंदिर परिसर के आसपास विशेष सतर्कता बरती जा रही है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे सुरक्षा एजेंसियों का सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि रामनवमी का पर्व शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न हो सके।

Post Comment

You May Have Missed