Ram Mandir Ayodhya: अजय राय की मांग, वित्तीय अपराध की हो फोरेंसिक जांच

Ram Mandir Ayodhya: अजय राय की मांग, वित्तीय अपराध की हो फोरेंसिक जांच

Ram Mandir Ayodhya: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने मुख्यमंत्री योगी को पत्र लिखकर अयोध्या में दान चोरी मामले की फोरेंसिक जांच कराए जाने की मांग की है। प्रदेश अध्यक्ष ने पत्र में लिखा है कि श्रीराम जन्मभूमि मंदिर करोड़ों करोड़ देशवासियों की आस्था का केन्द्र है। अयोध्या भगवान राम की जन्मस्थली है। मंदिर से सम्बन्धित प्रत्येक आर्थिक लेन-देन पूर्ण पारदर्शिता, उत्तरदायित्व और सार्वजनिक विश्वास बनाये रखना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में प्राप्त चढ़ावे की नकदी तथा पूर्व में श्रद्धालुओं द्वारा दान की गई बहुमूल्य वस्तुओं के संबंध में गंभीर अनियमितताएं सामने आने के पश्चात राज्य सरकार द्वारा एसआईटी की अंतरिम जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज की गई तथा कुछ कर्मचारियों की गिरफ्तारी भी हुई है।

जांच के दौरान सीसीटीवी रिकॉर्डिंग की उपलब्धता सीमित रहीं तथा पुराने रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं होने से जांच प्रभावित हुई। इसके अतिरिक्त वर्ष 2021 में मंदिर एवं उसके आसपास के विकास कार्यों हेतु भूमि क्रय में कथित मूल्य वृद्धि और अनियमितताओं के संबंध में भी गंभीर आरोप लगाए गए थे। इन आरोपों की सच्चाई तक जाने के लिए केवल वैज्ञानिक वित्तीय एवं फॉरेंसिक जांच से ही संभव है। इसलिए इस पूरे प्रकरण की जांच केवल सामान्य आपराधिक जांच तक न सीमित रखकर बल्कि बहु-एजेंसी फॉरेंसिक जांच कराए जाने की आवश्यकता है।

Post Comment

You May Have Missed