अजय मिश्र टेनी की हार पर राकेश टिकैत का बड़ा बयान, कहा- उनको सरकार ने नहीं…

अजय मिश्र टेनी की हार पर राकेश टिकैत का बड़ा बयान, कहा- उनको सरकार ने नहीं...

लखीमपुर खीरी: भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने लखीमपुर खीरी में गुरुवार (13 जून) को मीडिया से बातचीत की। उन्‍होंने कहा कि सरकार ने तो अजय मिश्र टेनी को नहीं हटाया, लेकिन यहां की जनता ने उन्हें हटा दिया।

इस दौरान अयोध्या के बारे में राकेश टिकैत ने कहा कि जो अयोध्या शहर है, जहां मंदिर है, वहां तो विकास हुआ। पश्चिम दिशा में कोई विकास नहीं हुआ। टिकैत संयुक्त किसान मोर्चा के केंद्रीय प्रतिनिधि मंडल में आज लखीमपुर पहुंचे थे।

दिल्‍ली में होने वाली मोर्चे की बैठक में होगी चर्चा

भाकियू प्रवक्‍ता ने कहा कि गांवों में किसानों की जमीन का अधिग्रहण हो रहा है। सरकार, सस्ते में जमीन खरीदकर महंगे दामों पर बेच रही है। अगर आप जमीन अधिग्रहण कर रहे हो तो सीधे व्यापारी से करा दो। इसके लिए अयोध्या में भी बड़ा आंदोलन होगा। उन्होंने कहा कि प्रतिनिधि मंडल ने तिकुनिया कांड के पीड़ितों से मुलाकात की है। उनकी समस्याओं को जाना है। मोर्चे की दिल्ली में होने वाली बैठक में इन बातों पर चर्चा होगी।

Previous post

जम्मू-कश्मीर के हालात की पीएम मोदी ने की समीक्षा, आतंकवादियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश

Next post

प्रियंका गांधी को वाराणसी से लड़ाने की बात पर राजभर का बयान, अजय राय पर की अपमानजनक टिप्पणी

Post Comment

You May Have Missed