जम्‍मू-कश्‍मीर में बारिश बनी आफत: वैष्णो देवी में लैंडस्लाइड, डोडा में फटा बादल  

जम्‍मू-कश्‍मीर में बारिश बनी आफत: वैष्णो देवी में लैंडस्लाइड, डोडा में फटा बादल  

श्रीनगर: जम्‍मू-कश्‍मीर में वैष्णो देवी में अर्धकुमारी के पास मंगलवार को लैंडस्लाइड हुआ, जिसमें कुछ लोगों के घायल होने की खबर है। रेस्क्यू जारी है। खराब मौसम के कारण वैष्णो देवी यात्रा स्थगित कर दी गई है। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने यह जानकारी दी है। बोर्ड ने अभी इसके फोटो-वीडियो जारी नहीं किए हैं।

जम्‍मू-कश्‍मीर में बारिश बनी आफत: वैष्णो देवी में लैंडस्लाइड, डोडा में फटा बादल  

डोडा जिले भी में आज कई जगहों पर बादल फटने से अचानक बाढ़ आ गई। इसमें 10 से 15 घर बह गए।

डोडा में पिछले 24 घंटे के दौरान चार लोगों की मौत हुई है। हालांकि, ये मौतें किन इलाकों में हुईं, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। एक अधिकारी ने बताया कि दो लोगों की मौत घर गिरने से हुई, जबकि दो की मौत लगातार बारिश के कारण आई अचानक बाढ़ में हुई। जम्मू-कश्मीर में लगातार तीन दिन से रुक-रुक कर भारी बारिश हो रही है।

दो दिनों के लिए स्कूल बंद कर दिए हैं। कई सड़कें और रेल सेवाएं ठप हैं। जम्मू-श्रीनगर और बटोटे-किश्तवाड़ सहित कई नेशनल हाईवे भी बंद हैं, जिससे वाहनों की आवाजाही रुक गई है। इससे पहले, किश्तवाड़ जिले के चसोटी गांव में 14 अगस्त को बादल फटा था। इसमें 65 लोगों की मौत हुई थी। 200 लोग अब भी लापता हैं। बादल फटने से अचानक आई बाढ़ में मचैल माता यात्रा के लिए पहुंचे कई श्रद्धालु, उनकी बसें, टेंट, लंगर और दुकानें बह गई थीं।

श्रीनगर के कई इलाकों में अभी भी बारिश जारी

जम्मू: भारी बारिश से तवी नदी उफान पर

कठुआ में जलस्तर बढ़ने से रावी नदी पर बने बांध के सभी गेट खोले गए

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर शहर के कई हिस्सों में बाढ़ जैसी स्थिति

जम्मू-कश्मीर में बारिश की वजह से 10वीं, 11वीं परीक्षाएं स्थगित

जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश की वजह से जम्मू-कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (JKBOSE) ने मंगलवार को 10वीं और 11वीं कक्षा की होने वाली परीक्षाएं स्थगित कर दीं। बोर्ड ने बताया कि नई तिथियों की घोषणा अलग से की जाएगी।

जम्‍मू-कश्‍मीर में बारिश बनी आफत: वैष्णो देवी में लैंडस्लाइड, डोडा में फटा बादल  

Post Comment

You May Have Missed