उत्तर प्रदेश
राजनीति
Lightning alert, lightning alert in UP, Meteorological Department, rain alert, rain and lightning alert, Rain in UP, UP Meteorological Department, UP News, बारिश और बिजली का अलर्ट, बारिश का अलर्ट, बिजली गिरने का अलर्ट, मौसम विभाग, यूपी में बारिश, यूपी में बिजली गिरने का अलर्ट, यूपी मौसम विभाग
Shailendra Singh
0 Comments
UP के 14 जिलों में बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट, 10 जिलों में पारा पहुंचा 40 के पार
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में बारिश और ओले के बाद गर्मी फिर सताएगी। मौसम विभाग ने 14 जिलों में बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा 19 जिलों में लू चलने का अलर्ट है। बीते 24 घंटे की बात करें तो प्रदेश में बांदा 44.2°C अधिकतम तापमान के साथ सबसे गर्म रहा। वहीं, सबसे कम न्यूनतम पारा बाराबंकी में 24°C रिकॉर्ड किया गया।
मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पिछले 48 घंटों में तापमान बढ़ा है और अगले चार से पांच दिनों में पारे में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की और बढ़ोतरी हो सकती है। प्रदेश के पूर्वी हिस्से में आज और कल उष्ण रात्रि की स्थिति रहेगी।
आगरा और गाजियाबाद में बूंदाबांदी हुई
इससे पहले मंगलवार को आगरा में दोपहर बाद अचानक मौसम बदल गया। शाम लगभग 4 बजे तेज धूल भरी आंधी चली। तेज आंधी से कई झोपड़ियों के त्रिपाल उड़ गए। फिर बूंदाबांदी शुरू हो गई। वहीं गाजियाबाद में शाम करीब साढ़े 5 बजे मौसम बदला। तेज हवाओं के साथ अचानक से हल्की बारिश शुरू हुई। हवा की गति 25 से 30 किमी प्रति घंटा रही।
जिलों के मौसम का हाल
मेरठ में बुधवार सुबह से धूप निकली है। सुबह 10 बजे तापमान 30°C है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 38.5°C रहा। आज तापमान 40°C तक पहुंचने की संभावना है। गाजियाबाद में सुबह से धूप खिली हुई है। सुबह 10 बजे का तापमान 26°C दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में 2 मिलीमीटर बारिश होने का अनुमान जताया है। कानपुर में सुबह से धूप खिली है।
16 से 20 मई के बीच तराई इलाके में बारिश की संभावना
मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि आज से तापमान बढ़ेगा। साथ ही अरब सागर की ओर से आने वाली नमी भी वातावरण में एड हो रही है, जिससे कुछ नमी मिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार, 16 से 20 मई के बीच प्रदेश के तराई इलाके में चक्रवाती परिसंचरण विकसित हो रहा है । इसके असर से तराई में तीन से चार दिनों के लिए फिर से मौसम में बदलाव दिखेगा और तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी के संकेत हैं।



Post Comment