लखनऊ में इंटरनेशनल कॉल सेंटर पर छापा, ओमैक्स अपार्टमेंट से आठ लोग हिरासत में

लखनऊ में इंटरनेशनल कॉल सेंटर पर छापा, ओमैक्स अपार्टमेंट से आठ लोग हिरासत में

लखनऊ: राजधानी स्थित सुशांत गोल्फ सिटी के ओमैक्स अपार्टमेंट में लखनऊ क्राइम ब्रांच ने गुरुवार रात 1 बजे से शुक्रवार तड़के 5 बजे के बीच इंटरनेशनल कॉल सेंटर पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कई इलेक्ट्रॉनिक मशीन बरामद की हैं। आठ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। एडीसीपी (क्राइम) किरण यादव ने बताया कि क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि ओमैक्स अपार्टमेंट में कई कॉल सेंटर संचालित किए जा रहे हैं। मामला अंतरराष्ट्रीय कॉल सेंटर से जुड़ा होने के कारण देर रात दबिश देकर कार्रवाई की गई।

पुलिस के मुताबिक, मौके से बड़ी संख्या में कंप्यूटर, लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक मशीन बरामद हुई हैं। हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है। इन लोगों में पुनीत वर्मा और देवेंद्र पटेल मुख्य हैं। इन लोगों ने कबूला है कि ठगी किया करते थे।

कस्‍टमर सपोर्ट सर्विस के नाम पर होती थी ठगी

एडीसीपी ने बताया कि पूरे मामले की जांच जारी है। पूछताछ और डिजिटल साक्ष्यों की जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अभी तक की पूछताछ में पता चला है कि कस्टमर सपोर्ट सर्विस के नाम पर लोगों को ठगते थे। इनको ऑनलाइन ट्रांसफर्ड कॉल आते थे।

Post Comment

You May Have Missed