पटना में खान सर की गिरफ्तारी के लिए रेड, फायरिंग मामले में हत्या के प्रयास का केस

पटना में खान सर की गिरफ्तारी के लिए रेड, फायरिंग मामले में हत्या के प्रयास का केस

पटना: बिहार के पटना में खान सर की गिरफ्तारी के लिए शुक्रवार को पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। कदमकुआं थाने में फैसल खान उर्फ खान सर के खिलाफ हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई उनकी कोचिंग से फायरिंग का वीडियो सामने आने के बाद हुई है। वहीं, खान सर का कहना है कि गोलीबारी सेल्फ डिफेंस में की गई थी। खान सर की कोचिंग पर उनके वकील पहुंचे हैं।

हालांकि, खान सर ने कहा कि FIR की जानकारी मुझे नहीं हैं। मैं जांच में पूरा सहयोग करूंगा। उन्होंने कहा कि सेल्फ डिफेंस में गार्ड्स ने फायरिंग की है। उनकी एजेंसी इस बात को देखेगी। दरअसल, 2 जून की रात पटना स्थित खान सर की कोचिंग पर हमला हुआ था। घटना के दौरान उनके बॉडीगार्ड्स के फायरिंग किए जाने का वीडियो सामने आया था।

बॉडीगार्ड्स पहले ही हो चुके हैं गिरफ्तार

मामले में पुलिस पहले ही दोनों बॉडीगार्ड्स को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है और खान सर से भी पूछताछ की जा चुकी है। अब पुलिस के बयान पर दर्ज FIR में खान सर को नामजद आरोपी बनाया गया है।

खान सर का वीडियो सामने आया, बोले- सेल्फ डिफेंस में फायरिंग

हमले वाले दिन खान सर ने पुलिस की जमकर तारीफ की थी। अब खान सर का कोचिंग के बच्चों को पढ़ाते एक वीडियो सामने आया है। इसमें वो कह रहे हैं कि मारपीट हो रही थी। मुझे पता था पुलिस को पहुंचने में समय लगेगा। पुलिस वहां उड़कर तो नहीं पहुंचती, इसलिए गार्ड्स ने सेल्फ डिफेंस में फायरिंग की।

गार्ड क्यों रखते हैं ताकि समय पड़े तो लोगों को बचा सकें। जब तक पुलिस नहीं आई थी तब तक एक बॉडीगार्ड को क्या करना चाहिए था। क्या गार्ड्स ने किसी पर फायरिंग की।

Previous post

सबके लिए सबसे प्यारी होती है मां, हर नागरिक जरूर लगाए ‘एक पेड़ मां के नाम’: सीएम योगी

Next post

13वें श्रीराम मूर्ति मेमोरियल फर्स्ट यूपी स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस टूर्नामेंट का आगाज, पहुंचे 25 जिलों के खिलाड़ी

Post Comment

You May Have Missed