दिल्ली से अचानक हाथरस के लिए निकले राहुल गांधी, डिप्टी सीएम बोले- यूपी में दंगा करना चाहते हैं

दिल्ली से अचानक हाथरस के लिए निकले राहुल गांधी, डिप्टी सीएम बोले- यूपी में दंगा करना चाहते हैं

हाथरस: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी उत्‍तर प्रदेश के के हाथरस जिला आ रहे हैं। उनका यह दौरा अचानक बना है। गुरुवार सुबह तक इसकी किसी को कोई जानकारी नहीं थी। कांग्रेस सांसद हाथरस के बूलगढ़ी में सामूहिक दुष्‍कर्म पीड़िता के परिवार से मुलाकात करेंगे। राहुल के संभावित दौरे को देखते हुए गांव में सुरक्षा बढ़ा दी गई। पुलिस तैनात कर दी गई है। आरोप है कि यूपी सरकार ने उन्हें वो सब सुविधाएं और मदद नहीं दीं, जिनका वायदा किया गया था।

https://twitter.com/ANI/status/1867061483911454741

हाथरस में 4 साल पहले 14 सितंबर, 2020 को दलित युवती के साथ दरिंदगी हुई थी। 29 सितंबर, 2020 को युवती ने दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल में दम तोड़ दिया था। पुलिस ने घरवालों की सहमति के बिना युवती का रात में ही अंतिम संस्कार दिया। मामला देशभर में सुर्खियों में रहा है। यूपी पुलिस की जांच पर सवाल खड़े हुए तो इसकी जांच सीबीआई को सौंपी गई थी।

पिता ने राहुल गांधी को लिखा था पत्र

लड़की के पिता ने राहुल गांधी को पत्र लिखा था। इसमें कहा था कि सरकार ने जो वादे किए थे, उसे पूरे नहीं किए। परिवार CRPF की कड़ी सुरक्षा में कैद है। न कोई रोजगार है। न ही रोजगार के लिए कोई बाहर जा पा रहा है। घर में 3 बेटियां हैं, उनकी पढ़ाई-लिखाई तक नहीं हो पा रही। परिवार की मानसिक स्थिति बहुत ही खराब चल रही है।

पीड़ित लड़की का भाई बोला- राहुल हम लोगों से मिलने आ रहे

पीड़ित लड़की के भाई ने बताया, SDM हाथरस नीरज शर्मा कल मेरे घर की पैमाइश करने आए थे। अभी तक हमारी दो मांगों पूरी नहीं हुई। पहली- हाथरस के बाहर एक घर, दूसरी- परिवार के एक सदस्य को नौकरी। इस मामले की जानकारी राहुल गांधी को मिली है। इसी को लेकर वह हमसे मिलने आ रहे हैं।

उपमुख्‍यमंत्री ब्रजेश पाठक ने साधा निशाना

वहीं, राहुल गांधी के हाथरस दौरे को देखते हुए डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि राहुल गांधी हताशा हैं। हाथरस मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्‍यूरो (CBI) ने कर दी है। मामला कोर्ट में चल रहा है। राहुल यूपी को अराजकता की आग में दंगों की आग में झोंकना चाहते हैं। राहुल सुबह दिल्ली में घर से रवाना हुए।

Post Comment

You May Have Missed