दिल्ली के सब्जी बाजार पहुंचे राहुल गांधी, बोले- जनता महंगाई से परेशान, सरकार कुंभकरण जैसे सो रही

दिल्ली के सब्जी बाजार पहुंचे राहुल गांधी, बोले- जनता महंगाई से परेशान, सरकार कुंभकरण जैसे सो रही

नई दिल्‍ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने दिल्ली की सब्जी मंडी का निरीक्षण कर सब्‍जी वालों से बातचीत की। इसका वीडियो उन्होंने मंगलवार सुबह शेयर किया। सब्जी मंडी में राहुल कुछ महिलाओं से बात करते नजर आए। उन्होंने केंद्र की नीतियों की आलोचना की। राहुल ने कहा कि लहसुन की कीमत 40 रुपये से 400 रुपये पहुंच गई है। जनता महंगाई से परेशान है। केंद्र सरकार कुंभकरण की नींद सो रही है।

राहुल गांधी ने कहा कि आम जनता को अपनी रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने के लिए छोटे-छोटे सामानों पर समझौता करना पड़ रहा है। इस पर राहुल के साथ खड़ी एक महिला ने कहा- सोना सस्ता हो गया, लेकिन लहसुन महंगा है।

दिल्ली के सब्जी बाजार पहुंचे राहुल गांधी, बोले- जनता महंगाई से परेशान, सरकार कुंभकरण जैसे सो रही

120 रुपये किलो मटर ने सबको हिला दिया: राहुल

कांग्रेस सांसद ने कहा कि कुछ दिन पहले मैं एक सब्जी बाजार गया था और ग्राहकों के साथ खरीदारी करते हुए मैंने उनसे यह जानने की कोशिश की कि आम लोगों का बजट कैसे बिगड़ रहा है और महंगाई ने कैसे सभी को परेशान किया है। मैंने लहसुन, मटर, मशरूम और दूसरी सब्जियों के दामों पर चर्चा की और लोगों के असली अनुभवों को सुना। 400 रुपये किलो लहसुन और 120 रुपये किलो मटर ने सभी के बजट को हिला दिया है। लोग क्या खाएंगे और क्या बचाएंगे, यह सोचने वाली बात है।

राहुल गांधी ने कहा कि लोगों के लिए बचत करना मुश्किल हो गया है। कुछ लोगों के लिए तो रिक्शे के किराए से लेकर खाने का खर्च पूरा करना भी कठिन हो गया है। राहुल गांधी ने लोगों से अपील की है कि अगर वे भी महंगाई का असर महसूस कर रहे हैं तो अपने अनुभव शेयर करें।

Previous post

अस्पताल में भर्ती विनोद कांबली बोले- अब बेहतर महसूस कर रहा हूं, शराब न पीने की सलाह दी

Next post

अमित शाह से माफी मंगवाने के लिए बसपा का यूपी में जोरदार प्रदर्शन, आकाश आनंद बोले- पश्चाताप करना होगा

Post Comment

You May Have Missed