Rahul Gandhi: अपने संसदीय क्षेत्र पहुंच रहे राहुल गांधी, करेंगे ये काम

उज्ज्वला योजना के बदले नियम, मोदी सरकार पर भड़के Rahul Gandhi

Rahul Gandhi News: सांसद राहुल गांधी बुधवार को अपने संसदीय क्षेत्र (रायबरेली) के दो दिवसीय दौरे पर पहुंच रहे हैं। इस दौरे में वह दो विधानसभा क्षेत्रों के बूथ अध्यक्षों से संवाद करके न सिर्फ पार्टी की जमीनी हकीकत जानेंगे, बल्कि आम जनता का दुखड़ा भी सुनेंगे। इसके अलावा वे जिले में कराए गए विकास कार्यों की नब्ज भी टटोलेंगे। इससे पहले बीते 29 अप्रैल को राहुल रायबरेली संसदीय क्षेत्र के दौरे पर आए थे। राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर मंगलवार देर शाम सभी तैयारियां पूरी कर ली गई। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, 10 सितंबर को सांसद राहुल गांधी हरचंदपुर विधानसभा के लोकसभा चुनाव 2024 के बूथ अध्यक्षों से संवाद करेंगे। इसके बाद वे लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर प्रगतिपुरम कॉलोनी के पास स्थित होटल में प्रजापति महासभा के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। साथ ही गोरा बाजार में सम्राट अशोक का स्तंभ का उद्घाटन भी करेंगे।

राहुल गांधी अमर शहीद वीरा पासी वन ग्राम में पौधरोपण करेंगे।इसके बाद ऊंचाहार के 2024 के बूथ अध्यक्षों से बटोही रिसार्ट में संवाद करेंगे। दूसरे दिन 11 सितंबर को राहुल गांधी सुबह एनटीपीसी ऊंचाहार में आम जनता, जनप्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) की बैठक में भाग लेकर जिले के विकास कार्यों पर चर्चा करेंगे।

Post Comment

You May Have Missed