अर्जुन हत्याकांड: परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले- हत्यारों पर नहीं हो रही कार्रवाई

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को पिछवरिया गांव में अनुसूचित जाति के युवक अर्जुन साहू की हत्या से पीड़ित उसके

रायबरेली: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को पिछवरिया गांव में अनुसूचित जाति के युवक अर्जुन साहू की हत्या से पीड़ित उसके परिजनों से मिले और उन्हें मदद का भरोसा दिलाया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत की।

राहुल गांधी ने कहा कि यहां पर जो सभी लोग हैं वो न्याय मांग रहे हैं क्योंकि एक दलित युवा को जान से मारा गया है। पूरे परिवार को धमकाया गया है, एक व्यक्ति को मारा गया है लेकिन यहां कोई कार्रवाई नहीं हो रही है… यहां के एसपी मास्टरमाइंड पर कार्रवाई नहीं कर रहे हैं, छोटे-छोटे लोगों को पकड़ रहे हैं। मैं चाहता हूं कि उत्तर प्रदेश में हर वर्ग का आदर हो और न्याय सबको मिले… जब तक इस परिवार को न्याय नहीं मिलेगा तब तक हम पीछे नहीं हटने वाले हैं। इसके पहले मंगलवार को कांग्रेस नेता व रायबरेली सांसद राहुल गांधी पीड़ित परिजनों से मुलाकात करने पहुंचे। दोपहर को वह अमेठी के इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी फुरसतगंज अपने विशेष विमान से उतरे। जहां कांग्रेस नेताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। उसके बाद वह अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा सहित अन्य नेताओं के साथ रायबरेली के नसीराबाद थाना क्षेत्र के पिछवरिया गांव के लिए रवाना हो गए।

Post Comment

You May Have Missed