उत्तर प्रदेश
देश-दुनिया
राजनीति
Central Reserve Police Force, Congress, CRPF, Mallikarjun kharge, Rahul Gandhi, Rahul Gandhi's security, security protocol, कांग्रेस, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, राहुल गांधी की सिक्योरिटी, सीआरपीएफ, सुरक्षा प्रोटोकॉल
Shailendra Singh
0 Comments
सुरक्षा प्रोटोकॉल नहीं मानते राहुल गांधी, CRPF ने कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे को लिखा पत्र
नई दिल्ली: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर सुरक्षा प्रोटोकॉल तोड़ने का आरोप लगाया है। सीआरपीएफ ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को पत्र लिखकर कहा कि राहुल गांधी पिछले 9 महीने में बिना सूचना दिए 6 बार विदेश गए। इस दौरान वे इटली, वियतनाम, दुबई, कतर, लंदन और मलेशिया की यात्रा कर चुके हैं।
सीआरपीएफ ने राहुल गांधी को भी अलग से पत्र भेजा है। इसमें लिखा गया है कि इस तरह की चूक से उनकी Z+ कैटेगरी सुरक्षा कमजोर पड़ सकती है और उन्हें खतरे का सामना करना पड़ सकता है। एजेंसी ने कहा कि इससे पहले भी वह इस मुद्दे को उठा चुकी है।
राहुल गांधी को मिली है जेड प्लस सिक्योरिटी
राहुल गांधी को एडवांस सिक्योरिटी लाइजन (ASL) कवर के साथ सबसे उच्च स्तर की Z+ सिक्योरिटी मिली है। इस सुरक्षा श्रेणी वाले लोगों को ‘येलो बुक प्रोटोकॉल’ के तहत अपनी हर गतिविधि और विदेश यात्रा की जानकारी पहले से सुरक्षा एजेंसियों को देनी होती है ताकि उनके लिए पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम किए जा सकें।



Post Comment