‘द पैराडाइज’ से Raghav Juyal का फर्स्ट लुक आउट, मचाएंगे तहलका

'द पैराडाइज' से Raghav Juyal का फर्स्ट लुक आउट, मचाएंगे तहलका

Raghav Juyal: श्रीकांत ओडेला की ‘द पैराडाइज’ उन मोस्ट अवेडेट फिल्मों में से एक है, जिसका हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा है। फिल्म से जुड़ी हर नई अपडेट के साथ फैंस के बीच इसे लेकर एक्साइटमेंट लगातार बढ़ता ही जा रहा है। अब नेचुरल स्टार नानी की फिल्म ‘द पैराडाइज’ से राघव जुयाल का पहला लुक सामने आ चुका है, जो लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। इसके पहले शायद ही लोगों ने उन्हें ऐसे दमदार में अवतार में देखा होगा। ‘दसरा’ की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद नानी और निर्देशक श्रीकांत ओडेला का यह रीयूनियन सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा में है।

पैराडाइजसे राघव जुयाल का पहला लुक वायरल

‘द पैराडाइज’ से राघव जुयाल का फर्स्ट लुक आते ही छा गया है और इस वजह से फिल्म को लेकर उत्साह लगातार बढ़ रहा है। मेकर्स ने 19 जून 2026 को एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें विक्रम मलिक का धांसू लुक देखने को मिला। साथ ही यह भी दावा किया कि राघव जुयाल का यह अब तक का सबसे अनदेखा रूप होने वाला है। वह बॉक्स ऑफिस पर एक शक्तिशाली, गुस्से से भरे और सबके पसंदीदा विक्रम मलिक के रूप में तहलका मचाने को तैयार है।

विक्रम मलिक मचाएंगे तहलका

‘द पैराडाइज’ के मेकर्स ने विक्रम मलिक के रूप में राघव जुयाल का कैरेक्टर रिवील करके सच में एक बड़ा सरप्राइज दिया है। इस अवतार में राघव बहुत पावरफुल और लार्जर-दैन-लाइफ लग रहे हैं। उन्हें वीडियो में एक तूफान की तरह एंट्री करते देखा जा सकता है। अपने स्वैग, एनर्जी और धमाकेदार स्क्रीन प्रेजेंस के साथ एक्टर बिल्कुल डायनेमिक लग रहे हैं, जिसे बैकग्राउंड में बज रहे जबरदस्त म्यूजिक ने और भी ज्यादा बढ़ा दिया है। कैरेक्टर रिवील वीडियो में जब वह नेचुरल स्टार नानी के साथ स्क्रीन शेयर करते हैं तो ‘जदल जमाना’ की दुनिया में उनकी यह एंट्री धमाकेदार एंट्री होती है।

द पैराडाइज कब होगी रिलीज

​’SLV सिनेमाज’ द्वारा प्रोड्यूस की जा रही ‘द पैराडाइज’ 21 अगस्त 2026 को आठ भाषाओं हिंदी, तेलुगु, तमिल, इंग्लिश, स्पेनिश, बंगाली, कन्नड़ और मलयालम में थिएटर्स में रिलीज होगी।

Post Comment

You May Have Missed