Priyanka Gandhi: बड़े कारोबारियों का कर्ज माफ कर सकते हैं, वायनाड भूस्खलन पीड़ितों का नहीं

Priyanka Gandhi: पश्चिम एशिया संकट पर राजनीति नहीं, समाधान चाहिए

Priyanka Gandhi: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने वायनाड भूस्खलन पीड़ितों का कर्ज माफ न करने के लिए केंद्र सरकार की आलोचना की और कहा कि उसे बड़े व्यवसायों का कर्ज माफ करने में कोई हिचकिचाहट नहीं होती। कांग्रेस सांसद प्रियंका ने कहा कि वह उच्च न्यायालय की इस टिप्पणी से पूरी तरह सहमत हैं कि केंद्र ने पीड़ितों की जरूरत के समय उन्हें निराश किया है। दरअसल, केरल हाईकोर्ट ने बुधवार को तीखी टिप्पणी करते हुए कहा था कि केंद्र सरकार ने वायनाड में 2024 के भूस्खलन के पीड़ितों का कर्ज माफ करने के अपने अधिकारों का उपयोग न करके उन्हें वस्तुतः निराश किया है।

इस पर केरल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष वीडी सतीशन ने भी केंद्र के रुख से असहमति जताते हुए इसे ‘गलत कदम’ करार दिया। उन्होंने कहा कि भूस्खलन पीड़ितों पर हर तरह के कर्ज हैं, लेकिन आय का कोई स्रोत या संपत्ति नहीं है। ऐसी परिस्थितियों में कर्ज माफ करना जरूरी हो जाता है। गौरतलब है कि पिछले साल 30 जुलाई को मुंडक्कई और चूरलमाला क्षेत्रों में एक बड़ा भूस्खलन हुआ था, जिससे दोनों इलाके लगभग पूरी तरह तबाह हो गए। इस आपदा में 200 से अधिक लोगों की जान चली गई थी और सैकड़ों घायल हो गए थे।

Previous post

Ayodhya: शंकराचार्य, रामानंदाचार्य, माधवाचार्य और रामानुजाचार्य के नाम पर होंगे राममंदिर के चारों महत्वपूर्ण द्वार

Next post

Karwa Chauth 2025: सुहागिनों को मिलेगा 1 घंटे 14 मिनट का समय, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Post Comment

You May Have Missed