Eid 2025 पर प्रियंका चोपड़ा ने भेजा मोहब्बत का पैगाम, इन सेलेब्स ने भी दी बधाई

Eid 2025 पर प्रियंका चोपड़ा ने भेजा मोहब्बत का पैगाम, इन सेलेब्स ने भी दी बधाई

Eid 2025: बॉलीवुड सितारे सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस को ईद-उल-फितर की बधाइयां दे रहे हैं। आज यानी 31 मार्च को पूरे देश में ईद का त्योहार मनाया जा रहा है। इस मौके पर एक्‍ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने ईद की बधाई दी है। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसके साथ लिखा है, ‘जो लोग ईद मना रहे हैं, उन सभी को खूब बधाई। आप सभी के लिए मोहब्बत भेज रही हूं। आपका जीवन रौशन रहे’।

Eid 2025 पर प्रियंका चोपड़ा ने भेजा मोहब्बत का पैगाम, इन सेलेब्स ने भी दी बधाई

एक्‍ट्रेस सुष्मिता सेन ने भी इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने लिखा है, ‘चांद मुबारक’। इसके साथ ही उन्होंने लिखा है, ‘प्यार और दुआएं’। चर्चित टेलिविजन अदाकारा दीपिका कक्कड़ ने भी ईद पर फैंस को बधाई दी हैं। उन्होंने अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे मेहंदी रचाती नजर आ रही हैं। इसके साथ लिखा है, ‘सभी को हमारी तरफ से चांद मुबारक’।

Eid 2025 पर प्रियंका चोपड़ा ने भेजा मोहब्बत का पैगाम, इन सेलेब्स ने भी दी बधाई

शूरा और सोनाक्षी ने दी बधाई

खान परिवार की बहूरानी शूरा ने भी ईद पर फैंस को बधाई दी हैं। अरबाज खान की पत्नी शूरा खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर किया है। उनके अलावा सोनाक्षी सिन्हा ने भी फैंस को ईद पर बधाई दी हैं।

Eid 2025 पर प्रियंका चोपड़ा ने भेजा मोहब्बत का पैगाम, इन सेलेब्स ने भी दी बधाईEid 2025 पर प्रियंका चोपड़ा ने भेजा मोहब्बत का पैगाम, इन सेलेब्स ने भी दी बधाई

Post Comment

You May Have Missed