जम्मू-कश्मीर से हटा राष्ट्रपति शासन, छह साल से था केंद्र का शासन

जम्मू-कश्मीर से हटा राष्ट्रपति शासन, छह साल से था केंद्र का शासन

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में रविवार (13 अक्‍टूबर) रात नई सरकार के गठन से पहले राष्ट्रपति शासन हटाने का आदेश जारी किया गया। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बताया कि राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने नए मुख्यमंत्री की शपथ के तुरंत पहले राष्ट्रपति शासन खत्म करने का आदेश जारी किया है।

गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर में पिछले विधानसभा चुनाव 10 साल पहले 2014 में हुए थे। चुनाव के बाद भाजपा-PDP ने गठबंधन सरकार बनाई थी। 2018 में भाजपा के समर्थन वापस लेने के बाद सरकार गिर गई थी और महबूबा मुफ्ती ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था। तब से जम्मू-कश्मीर में केंद्र का शासन था।

जम्मू-कश्मीर से हटा राष्ट्रपति शासन, छह साल से था केंद्र का शासन

उमर अब्‍दुल्‍ला आज ले सकते हैं मुख्‍यमंत्री पद की शपथ

इधर, नेशनल कॉन्फ्रेंस उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला आज मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। विधानसभा चुनाव में नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) ने 42, उसकी सहयोगी पार्टी कांग्रेस ने 6 और CPI(M) ने एक सीट जीती थी। रिजल्ट के बाद NC प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने कहा था कि उमर CM बनेंगे। उमर को 10 अक्टूबर को हुई बैठक में विधायक दल का नेता चुना गया था। इसके बाद उमर ने 11 अक्टूबर की शाम श्रीनगर में राजभवन जाकर LG मनोज सिन्हा से मुलाकात की और जम्मू-कश्मीर में I.N.D.I.A. ब्लॉक की सरकार बनाने का दावा पेश किया था।

Post Comment

You May Have Missed