उत्तर प्रदेश
देश-दुनिया
राजनीति
Donald Trump, India-US tariff tension, India-US trade deal negotiation, Modi-Trump, Narendra Modi, PM Modi, tariff tension, Trump Modi, US President Donald Trump, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, टैरिफ टेंशन, ट्रंप मोदी, डोनाल्ड ट्रंप, नरेंद्र मोदी, पीएम मोदी, भारत-अमेरिका टैरिफ टेंशन, भारत-अमेरिका ट्रेड डील नेगोशिएशन, मोदी-ट्रंप
Shailendra Singh
0 Comments
राष्ट्रपति ट्रंप बोले- मोदी अच्छे दोस्त, ट्रेड बैरियर पर उनसे बात करूंगा, PM ने कहा- मैं इंतजार कर रहा हूं
वॉशिंगटन: भारत और अमेरिका ट्रेड डील नेगोशिएशन और टैरिफ टेंशन के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि वॉशिंगटन और दिल्ली के बीच चल रही बातचीत जल्द किसी बेहतर नतीजे पर पहुंचेगी। ट्रंप ने कहा कि वे सभी तरह के ट्रेड बैरियर खत्म करने के लिए आने वाले हफ्तों में प्रधानमंत्री मोदी से बात करेंगे।
राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में लिखा, ‘मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि भारत और अमेरिका दोनों देशों के बीच ट्रेड बैरियर को दूर करने के लिए बातचीत जारी है। आने वाले हफ्तों में मैं अपने बहुत अच्छे दोस्त, PM मोदी से बात के लिए उत्सुक हूं। मुझे पूरा विश्वास है कि दोनों महान देशों के लिए एक सफल नतीजे पर पहुंचने में कोई दिक्कत नहीं आएगी।’

पीएम मोदी ने भी जताया विश्वास
डोनाल्ड ट्रंप के इस पोस्ट के करीब 5 घंटे बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी एक X पोस्ट में लिखा, भारत और अमेरिका अच्छे दोस्त और नेचुरल पार्टनर हैं। मुझे पूरा भरोसा है कि हमारी ट्रेड नेगोशिएशन भारत-अमेरिका पार्टनरशिप के असीमित संभावनाओं को खोलने का रास्ता बना देगी।
उन्होंने आगे कहा, हमारी टीमें इन चर्चाओं को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए मेहनत कर रही हैं। मैं राष्ट्रपति ट्रम्प से बात करने का भी इंतजार कर रहा हूं। हम साथ मिलकर दोनों देशों के लोगों के लिए एक बेहतर और समृद्ध भविष्य सुनिश्चित करेंगे।

इससे पहले कहा था- भारत-अमेरिका संबंध बहुत ही खास
इससे पहले 6 सितंबर को ट्रम्प ने व्हाइट हाउस में भारत-अमेरिका संबंधों को बहुत ही खास रिश्ता कहा था। उन्होंने कहा था कि वे और PM मोदी हमेशा दोस्त रहेंगे। उन्होंने कहा था, ‘मैं हमेशा तैयार हूं, मैं हमेशा PM मोदी का दोस्त रहूंगा। वह एक महान PM हैं। उनकी दोस्ती हमेशा रहेगी, लेकिन इस समय वह जो कर रहे हैं वो सब मुझे पसंद नहीं आ रहा है। लेकिन भारत और अमेरिका के बीच एक बहुत ही खास रिश्ता है। चिंता की कोई बात नहीं है। दोनों के बीच कभी-कभी कुछ पल ऐसे भी आते हैं।
दरअसल, अमेरिका ने भारत पर ज्यादा टैरिफ वसूलने और रूस से तेल खरीदने की वजह से कुल 50% का टैरिफ लगाया है, जिसके चलते भारत का करीब 85 हजार करोड़ रुपए का एक्सपोर्ट बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। इससे दोनों देशों के संबंधों में फिलहाल कड़वाहट है। हालांकि, दोनों देशों की टीमें एक बेहतर ट्रेड डील पर पिछले 6 महीने से बात कर रही हैं।a



Post Comment