Prateek Yadav Death: नहीं रहे प्रतीक यादव, 38 साल की उम्र में निधन; मौत का कारण अभी पता नहीं

Prateek Yadav Death: नहीं रहे प्रतीक यादव, 38 साल की उम्र में निधन; मौत का कारण अभी पता नहीं

Prateek Yadav Death: उत्तर प्रदेश से बड़ी खबर सामने आ रही है। पूर्व मुख्यमंत्री और सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का निधन हो गया। प्रतीक यादव के निधन की खबर ने सबको हैरत में डाल दिया। प्रतीक 38 साल के थे। शुरुआती जानकारी मिली है कि सुबह करीब छह बजे वे सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में लाए गए थे। डॉक्टर ने जांच पड़ताल करके उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिली है कि बुधवार को प्रतीक की अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। अभी तक प्रतीक की मौत की वजह साफ नहीं हुई है। प्रतीक यादव के निधन की खबर मिलते ही नेताओं का लखनऊ के सिविल अस्पताल में जमा होना शुरू हो गया। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

जिम के मालिक थे प्रतीक यादव

प्रतीक यादव का अपना रियल एस्टेट और जिम का बिजनेस था। प्रतीक यादव लखनऊ स्थित ‘फिटनेस प्लैनेट’ जिम के मालिक थे। वो जीव आश्रय नामक संस्था का भी संचालन करते थे। इसके अलावा रियल स्टेट का काम भी करते थे। प्रतीक देश के सबसे बड़े राजनीतिक परिवारों में से एक यादव परिवार के छोटे बेटे थे। प्रतीक यादव राजनीति से हमेशा दूर रहते थे। उन्होंने ब्रिटेन की यूनिवर्सिटी ऑफ लीड्स से अपनी पढ़ाई की थी।

सैफई में आयोजित भव्य समारोह में हुआ था विवाह

प्रतीक यादव (38) और अपर्णा यादव (36) का प्रेम-विवाह 4 दिसंबर 2011 को मुलायम सिंह यादव के पैतृक गांव सैफई में बेहद भव्य समारोह में हुआ था। इससे पहले दोनों के बीच लगभग 10 साल तक रिश्ता रहा। स्कूली दिनों में शुरू हुई यह दोस्ती प्रेम में बदली और फिर यादव परिवार की चर्चित शादी बनी थी। दोनों लखनऊ के विक्रमादित्य मार्ग स्थित आवास में रहते थे।

 

Previous post

एसआरएमएस कॉलेज ऑफ नर्सिंग में अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस समारोह, रामजीत कौर को मिला सर्वश्रेष्ठ नर्स पुरस्कार

Next post

Prateek Yadav: सियासत से दूर, जिम के मालिक और महंगी गाड़ियों के शौकीन, ऐसा था लाइफस्टाइल

Post Comment

You May Have Missed