Prateek Yadav Death: अखिलेश यादव ने बताया- कारोबार में नुकसान से दुखी थे छोटे भाई
Prateek Yadav Death: BJP नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव अब इस दुनिया में नहीं रहे. उन्होंने बुधवार (13 मई) को लखनऊ के सिविल अस्पताल में अंतिम सांस ली. बताया जा रहा है कि देर रात तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें आनन फानन सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव के निधन की खबर से सियासी गलियारे में शोक की लहर है. प्रतीक यादव के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. इसके बाद उनके अंतिम संस्कार की तैयारी की जाएगी.
प्रतीक अपने पीछे पत्नी अपर्णा यादव और दो बेटियों को छोड़ गए हैं. प्रतीक यादव को ‘फिटनेस फ्रीक’ कहा जाता था. उन्हें सेहत और स्वास्थ्य में खासा रुचि थी और लखनऊ में उनका एक जिम भी चलता है जिसका नाम ‘फिटनेस प्लैनेट’ है. बड़े सियासी परिवार से आने के बावजूद प्रतीक की रुचि राजनीति में नहीं रही, बल्कि वे बिजनेसमैन बने. प्रतीक यादव रियल एस्टेट से भी जुड़े थे. प्रतीक यादव मुलायम सिंह यादव और उनकी दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे.
प्रतीक यादव की मौत पर अखिलेश का बयान
अखिलेश यादव ने दावा किया है कि उनके भाई प्रतीक यादव बिजनेस में नुकसान चलते दुखी थे. अखिलेश के इस बयान से सस्पेंस खड़ा हो गया है. उनका कहना है कि प्रतीक एक अच्छा लड़का था लेकिन आर्थिक संकट को लेकर दुखी रहता था. अब वह हमारे बीच नहीं है. दो महीने पहले मुलाकात हुई थी. तब भी हमने कहा था कि स्वास्थ्य का ध्यान रखिए.



Post Comment