उत्तर प्रदेश
राजनीति
demonstration in Lucknow, demonstration of SP in Lucknow, demonstration of SP workers, Lucknow Police, problem of fertilizers in UP, shortage of fertilizers, SP workers, खाद की किल्लत, यूपी में खाद की समस्या, लखनऊ पुलिस, लखनऊ में प्रदर्शन, लखनऊ में सपा का प्रदर्शन, सपा कार्यकर्ता, सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
Shailendra Singh
0 Comments
लखनऊ में सपा कार्यकर्ताओं का हल लेकर प्रदर्शन, विधानभवन की ओर बढ़ने पर पुलिस ने रोका
लखनऊ: राजधानी में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को हल लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। खाद की समस्याओं को लेकर कार्यकर्ताओं ने विधानभवन घेरने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस से धक्का-मुक्की भी हुई। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को जबरन बस में ठूंसकर बैठा दिया। इसके बाद उन्हें इको गार्डन भेज दिया गया।
कार्यकर्ताओं ने सरकार पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाया। समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ता नवनीत ने कहा कि ने कहा कि अन्नदाताओं को खाद के लिए दिन-रात संघर्ष करना पड़ रहा है। यह सरकार किसान विरोधी है। बड़े पैमाने पर खाद की कालाबाजारी हो रही है जिसे सरकार रोक पाने में विफल है। लगातार खाद केंद्रों पर पूरे प्रदेश में किसानों की लंबी लाइन लगी हुई है। महिलाएं घर परिवार छोड़ कर लाइनों में लगने पर मजबूर हैं। ये सरकार ना तो महिलाओं का सम्मान करती है और ना ही किसानों का।
लखनऊ में विधानसभा पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
प्रदेश में खाद की किल्लत को लेकर कर रहे प्रदर्शन
प्रदर्शन कर रहे सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया#Lucknow #samajwadipartyprotest #lucknownews #LucknowPolice #Protest @samajwadiparty pic.twitter.com/AwrDPbmlM2
— My Nation Daily (@mynationdaily) August 26, 2025
खाद न मिलने से फसल बर्बाद हो रही है
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि खाद को लेकर सीधे तौर पर लापरवाही और कालाबाजारी है। किसानों को खाद क्यों नहीं मिल रही है सरकारी इसका जवाब दे आखिर इतनी किल्लत क्यों हो रही है। खाद समय से न मिलने पर किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है। खून पसीने से जिन फसलों को सींचते हैं वो सब बर्बाद हो रही हैं।
प्रदर्शन कर रहे राज ने कहा कि लाइन में लगे किसान बेहोश होकर गिर रहे हैं और मौत हुई जा रही है। कई किसान खाद की लाइन में मर चुके हैं। यह बेहद शर्मनाक है कि अन्नदाता किसानों की मौत लाइनों में लगने की वजह से हो रही है। भारतीय जनता पार्टी किसानों पर अत्याचार कर रही है। अखिलेश यादव की सरकार में ऐसा बिल्कुल नहीं था। किसानों को फसलों का दाम और खाद सब कुछ सही समय पर मिलता था।



Post Comment