कार्यकर्ता की मौत मामले में कांग्रेस ऑफिस पहुंची पुलिस, गोरखपुर पहुंचे शव को देख मां बेहोश

कार्यकर्ता की मौत मामले में कांग्रेस ऑफिस पहुंची पुलिस, गोरखपुर पहुंचे शव को देख मां बेहोश

लखनऊ/गोरखपुर: लखनऊ में बुधवार (18 दिसंबर) को प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता प्रभात पांडेय की मौत हो गई थी। देर रात प्रभात के शव का पोस्टमॉर्टम हुआ। शुरुआती जांच रिपोर्ट में पता चला कि हार्ट अटैक से उनकी मौत हुई। गुरुवार सुबह शव गोरखपुर पहुंचा तो इकलौते बेटे का शव देखकर मां रोते-रोते बेसुध हो गई। पिता दीपक ने कहा कि ये मेरे कर्मों का दोष है। मेरा इकलौता बेटा चला गया।

इधर, लखनऊ में कांग्रेस कार्यालय में पुलिस ने सर्चिंग शुरू कर दी है। डीसीपी रवीना त्यागी कार्यकर्ताओं से पूछताछ कर रही हैं। डीसीपी रवीना त्यागी ने बताया कि परिवार वालों की तरफ से मुकदमा दर्ज कराया गया है। इस संदर्भ में टीम यहां पर पूछताछ करने आई थी। कुछ लोगों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। बाकी लोगों के बयान भी दर्ज किए जा रहे। इस मामले में अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय से पूछताछ की जाएगी।

डिप्‍टी सीएम बोले- जांच की जाएगी

इससे पहले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में कहा था कि प्रभात की मौत के लिए सरकार जिम्मेदार है। यह मौत नहीं, हत्या है। मरने से पहले प्रभात ने कार्यकर्ताओं को बताया कि उन्हें पुलिस ने पीटा। इस मामले में उप मुख्‍यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि मौत कैसे हुई, इसकी जांच कराई जाएगी।

कार्यकर्ता की मौत मामले में कांग्रेस ऑफिस पहुंची पुलिस, गोरखपुर पहुंचे शव को देख मां बेहोश

प्रियंका-राहुल ने यूपी सरकार को घेरा

इसके अलावा प्रभात की मौत पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी और राहुल गांधी ने भी सोशल मीडिया पर पोस्‍ट करते हुए दु:ख जताया है। साथ ही उत्तर प्रदेश को दोषी ठहराया है।

Post Comment

You May Have Missed