लखनऊ में 31 मस्जिद-ईदगाहों में बकरीद की नमाज, सुरक्षा के लिए पुलिस-पीएसी तैनात

लखनऊ में 31 मस्जिद-ईदगाहों में बकरीद की नमाज, सुरक्षा के लिए पुलिस-पीएसी तैनात

लखनऊ: राजधानी में बकरीद (ईद उल-अज़हा) पर 31 से ज्‍यादा छोटी-बड़ी मस्जिद और ईदगाहों में नमाज अदा की जा रही है। शहर की सबसे बड़ी टीले वाली मस्जिद में डेढ़ लाख से अधिक लोग एक साथ नमाज अदा कर रहे हैं। यहां उप मुख्‍यमंत्री बृजेश पाठक और सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी पहुंच सकते हैं। आसिफी मस्जिद में सुबह 11 बजे से नमाज अदा की जाएगी। वहीं, पुराने शहर स्थित नक्खास में नमाज अदा करते अकीदतमंद। यहां मुस्लिम समाज ने देश में अमन-चैन की दुआ मांगी।

शहर की प्रमुख मस्जिदों के आसपास सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि पुराने लखनऊ की तंग गलियों में बकरीद पर भारी भीड़ उमड़ती है, जिससे ट्रैफिक जाम और दुर्घटना का खतरा बना रहता है। इसी को देखते हुए 27 रास्तों को आम वाहनों के लिए प्रतिबंधित किया गया है। सुरक्षा के लिए 1300 पुलिस कर्मियों के साथ 14 पुलिस अधिकारियों को तैनात किया गया है। 7 कंपनी PAC और एक कंपनी RPF की भी तैनाती की गई है। पुलिस बल लगातार संवेदनशील स्थानों पर गश्त कर रहा है।

बाजारों में छाई बकरीद की रौनक

इससे पहले त्योहार को लेकर उत्साहित मुस्लिम समुदाय के लोग देर रात तक खरीदारी करने में व्यस्त रहे। कुर्बानी के लिए इस बार करीब 450 करोड़ से अधिक कीमत के बकरे और पड़वे बिके। देर रात तक अमीनाबाद, मौलवीगंज, चौक, अकबरी गेट और नक्खास के बाजारों में बकरीद की रौनक छाई रही।

1300 पुलिस कर्मी और 7 कंपनी PAC तैनात

लखनऊ में बकरीद के त्योहार पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 1300 पुलिस कर्मियों के साथ 14 पुलिस अधिकारियों को तैनात किया गया है। 7 कंपनी PAC और एक कंपनी RPF की भी तैनाती की गई है। पुलिस बल लगातार संवेदनशील स्थानों पर गश्त और पीस कमेटी की मीटिंग कर रहा है।

बकरीद पर बड़ी संख्या में लोग नमाज अदा करते हैं, जिसमें सुन्नी-समुदाय के लोग ऐशबाग स्थित ईदगाह पर सुबह 10 बजे से और कुछ सुन्नी समुदाय के लोग टीले वाली मस्जिद चौक में 9 बजे से नमाज अदा करेंगे। इसी प्रकार शिया समुदाय के लोग आसिफी मस्जिद (बडा इमामबाड़ा) पर सुबह 11 बजे और शिया समुदाय के लोग ठाकुरगंज स्थित जामा मस्जिद में नमाज अदा करेंगे।

सोशल मीडिया पर भी निगरानी

शहर का गलत मैसेज सोशल मीडिया पर चलाकर माहौल खराब करने वालों पर भी पुलिस की लगातार नजर है। इसके लिए सोशल मीडिया की राउण्ड द क्लॉक मॉनिटरिंग की जा रही है। जिसमें फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स और वॉट्सऐप ग्रुप है। इस पर अक्सर लोग भ्रामक पोस्ट करते हैं, जिससे माहौल खराब होने की आशंका होती है।

जेसीपी लॉ एंड ऑर्डर बबलू कुमार ने बताया कि प्रतिबंधित पशुओं के साथ किसी भी प्रकार की खुले और सार्वजनिक स्थलों पर कुर्बानी पर कार्रवाई की जाएगी। यही नहीं, मांस के टुकड़े या बचा हुआ मांस नगर निगम के डस्टबिन में ही डाले जाएंगे, ऐसा न करने पर कार्रवाई होगी।

Post Comment

You May Have Missed