बिथरी चैनपुर में मिशन शक्ति 5.0 के तहत पुलिस ने निकाली जागरूकता रैली

बिथरी चैनपुर में मिशन शक्ति 5.0 के तहत पुलिस ने निकाली जागरूकता रैली

बरेली: थाना बिथरी चैनपुर पुलिस ने मिशन शक्ति 5.0 (द्वितीय चरण) के तहत महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक व्यापक जन जागरूकता अभियान चलाया। इस अभियान के तहत पुलिस ने स्कूटी और बाइक रैली निकालकर गांवों और बाजारों तक महिला सशक्तिकरण का संदेश पहुंचाया।

रैली का नेतृत्व प्रभारी निरीक्षक चंद्र प्रकाश शुक्ला ने किया। यह रैली थाना परिसर से शुरू होकर कस्बा बिथरी चैनपुर, कुआंडाडा तिराहा, पुरनापुर तिराहा, नरियावल बाजार, इंटरनेशनल सिटी, ग्राम भिंडौलिया, पदारथपुर, उडलाजागीर और किशनपुर जैसे विभिन्न स्थानों से गुजरी और अंततः थाना परिसर में समाप्त हुई।

महिलाओं को दी गई महत्‍वपूर्ण जानकारी

इस दौरान पुलिस टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्हें हेल्पलाइन नंबरों, आपातकालीन सेवाओं, साइबर अपराधों से बचाव के तरीकों और आत्मरक्षा के उपायों के बारे में विस्तार से बताया गया। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि मिशन शक्ति अभियान का लक्ष्य केवल जागरूकता फैलाना नहीं है, बल्कि महिलाओं को आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बनाना भी है, ताकि वे किसी भी परिस्थिति में अपने अधिकारों की प्रभावी ढंग से रक्षा कर सकें।

इस अभियान में प्रभारी निरीक्षक चंद्र प्रकाश शुक्ला, निरीक्षक अपराध लव सिरोही, एसएसआई बलवीर सिंह, उपनिरीक्षक साक्षी शर्मा, उपनिरीक्षक अमरेश कुमार, उपनिरीक्षक हरेन्द्र प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक अजय सिंह, उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार, उपनिरीक्षक योगेन्द्र कटारे, उपनिरीक्षक वीरेन्द्र सिंह, हेड कांस्टेबल मनोजवीर, हेड कांस्टेबल राजीव सिंह, हेड कांस्टेबल प्रभात चंद, कांस्टेबल सचिन कुमार, कांस्टेबल सौरभ, कांस्टेबल गौतम गिरी, महिला कांस्टेबल अर्चना, गरिमा, वर्षा, पूनम व कीर्ति सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

Previous post

बरेली पुलिस की गोतस्करों से मुठभेड़, तीन तस्‍करों के पैर में लगी गोली; लापरवाही में 7 पुलिसकर्मी सस्‍पेंड

Next post

बरेली में अभी भी दिक्‍कत, गैस एजेंसी पर सिलेंडर के लिए सुबह 6 बजे से लगीं लाइनें

Post Comment

You May Have Missed