PM Modi आज करेंगे बड़ी मीटिंग, मंत्रियों को दिल्ली न छोड़ने का आदेश

PM Modi आज करेंगे बड़ी मीटिंग, मंत्रियों को दिल्ली न छोड़ने का आदेश

PM Modi: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार (21 मई) को शाम चार बजे दिल्ली के सेवा तीर्थ में मंत्रियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक करेंगे. सरकार के भीतर चल रही राजनीतिक और आर्थिक चर्चाओं के मद्देनजर सभी केंद्रीय मंत्रियों को इस दौरान दिल्ली में ही रहने के लिए कहा गया है. प्रधानमंत्री मोदी के विदेश दौरे से लौटने के तुरंत बाद यह बैठक हो रही है, जिसमें सभी केंद्रीय मंत्रियों, स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्रियों और राज्य मंत्रियों के शामिल होने की उम्मीद है. रिपोर्ट के मुताबिक पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष और भारत पर इसके संभावित आर्थिक प्रभाव पर चर्चा होने की संभावना है. क्षेत्रीय तनाव बढ़ने के बीच मोदी सरकार तेल की कीमतों, ईंधन आपूर्ति श्रृंखलाओं और मुद्रास्फीति से जुड़ी चिंताओं पर कड़ी नजर रख रही है.

राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में बनाया गया एक ग्रुप

सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी विदेश यात्रा से लौटने के बाद मौजूदा स्थिति की समीक्षा करेंगे. सरकार ने संकट पर नजर रखने और भारत को इस मुश्किल घड़ी में भी मजबूत बनाए रखने के लिए उपायों का सुझाव देने हेतु रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में मंत्रियों का एक उच्चस्तरीय अनौपचारिक ग्रुप बनाया है. केंद्रीय मंत्री अमित शाह, निर्मला सीतारमण और हरदीप सिंह पुरी इस ग्रुप का हिस्सा हैं. राजनाथ सिंह ने हाल ही में कहा था कि सरकार स्थिति पर चौबीसों घंटे नजर रख रही है. उन्होंने कहा था, “चाहे कच्चा तेल हो, ऊर्जा हो या एलपीजी, आज भी हमारे पास पर्याप्त भंडार हैं. कोई खास समस्या नहीं है.”

Post Comment

You May Have Missed