दिल्ली के कैथेड्रल चर्च ऑफ द रिडेम्पशन पहुंचे PM मोदी, की गई विशेष प्रार्थना

दिल्ली के कैथेड्रल चर्च ऑफ द रिडेम्पशन पहुंचे PM मोदी, की गई विशेष प्रार्थना

नई दिल्‍ली: क्रिसमस 2025 के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को दिल्ली के कैथेड्रल चर्च ऑफ द रिडेम्पशन में दिल्ली और उत्तर भारत के असंख्य ईसाई समुदाय के साथ प्रार्थना सभा में भाग लिया। इस प्रार्थना सभा में प्रार्थना, कैरल, भजन और दिल्ली के बिशप, रेवरेंड डॉ. पॉल स्वरूप द्वारा प्रधानमंत्री के लिए विशेष प्रार्थना शामिल थी।

पीएम मोदी ने साझा की तस्वीरें

वहीं, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में पीएम मोदी ने लिखा- ‘मैंने दिल्ली के कैथेड्रल चर्च ऑफ द रिडेम्पशन में क्रिसमस की सुबह की प्रार्थना सभा में भाग लिया। प्रार्थना सभा में प्रेम, शांति और करुणा का शाश्वत संदेश झलक रहा था। आशा है कि क्रिसमस की भावना हमारे समाज में सद्भाव और मेलजोल को प्रेरित करेगी।’

पीएम मोदी ने साझा किया वीडियो

एक अन्य पोस्ट में पीएम मोदी ने चर्च जाने का वीडियो साझा करते हुए लिखा- ‘क्रिसमस नई आशा, स्नेह और दयालुता के प्रति साझा प्रतिबद्धता लेकर आए। द कैथेड्रल चर्च ऑफ द रिडेम्पशन में क्रिसमस की सुबह की प्रार्थना सभा की कुछ झलकियां यहां प्रस्तुत हैं।’

PM ने सभी को दीं क्रिसमस की शुभकामनाएं

इससे पहले पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा- ‘सभी को शांति, करुणा और आशा से भरपूर आनंदमय क्रिसमस की शुभकामनाएं। ईश्वर करे यीशु मसीह की शिक्षाएं हमारे समाज में सद्भाव को मजबूत करें।’

Previous post

देश को समर्पित होंगी अटल बिहारी वाजपेयी समेत ये तीन प्रतिमाएं, PM मोदी करेंगे ‘राष्‍ट्र प्रेरणा स्‍थल’ का लोकार्पण

Next post

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती, राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ने किया नमन

Post Comment

You May Have Missed