PM Modi: लोकसभा के अहंकारी-उत्पाती छात्रों को ठीक करना जानते हैं ओम बिरला

PM Modi ने देश की महिलाओं के नाम लिखा पत्र, महिला आरक्षण को लेकर की ख़ास आपील

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के कोटा एयरपोर्ट का शिलान्यास किया। पीएम मोदी ने वर्चुअली हिस्सा लेते हुए एयरपोर्ट का शिलान्यास किया और जनता को संबोधित भी किया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह कोटा में एयरपोर्ट बनाने की दिशा में काम करने के लिए लोकसभा स्पीकर ओम बिरला की कोशिशों की तारीफ करता हूं। कोटा की तरक्की के लिए उनका काम सभी देख सकते हैं। पीएम मोदी ने कहा, ‘ओम बिरला जितने शानदार सांसद हैं, उतने ही बेहतरीन लोकसभा अध्यक्ष भी हैं। वे संविधान को पूरी तरह समर्पित हैं और संसदीय प्रणालियों के प्रति पूरी तरह निष्ठा रखते हैं। ओम बिरला ऐसे स्पीकर महोदय हैं, जो सांसदों का सर्वाधिक सम्मान करने का स्वभाव रखते हैं।’

सभी सांसदों के प्रति अत्यधिक सम्मान का भाव

वर्चुअली बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि यह शिक्षा की नगरी से आने का ही प्रभाव है कि ओम बिरला सदन में एक अच्छे मुखिया की तरह सबको साथ लेकर चलते हैं। वे पक्ष-विपक्ष से ऊपर उठकर सभी सांसदों के प्रति अत्यधिक सम्मान का भाव रखते हैं। इसके साथ ही पीएम मोदी ने कहा, ‘कभी-कभी कुछ बड़े घरानों के अहंकारी, उत्पाती छात्र आ भी जाते हैं, तो भी वो सदन के मुखिया की तरह सबको संभालते हैं। किसी को भी अपमानित नहीं करते, सबके कड़वे बोल भी वो झेल लेते हैं।’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कोटा आज कनेक्टिविटी के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत कोटा के दोनों प्रमुख रेलवे स्टेशनों को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जा रहा है। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे, जो कोटा और बून्दी से होकर गुजर रहा है, पूरे क्षेत्र के विकास का नया द्वार खोल रहा है।

Post Comment

You May Have Missed