उत्तर प्रदेश
दिल्ली
देश-दुनिया
बिजनेस
राजनीति
Automobile Companies, Bharat Mobility, Bharat Mobility Global Expo 2025, Electric Car, Maruti Electric Car, Narendra Modi, PM Modi, The Motor Show, इलेक्ट्रिक कार, ऑटोमोबाइल कंपनियां, द मोटर शो, नरेंद्र मोदी, पीएम मोदी, भारत मोबिलिटी, भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025, मारुति इलेक्ट्रिक कार
Shailendra Singh
0 Comments
PM Modi ने किया भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 का उद्घाटन, रतन टाटा और ओसामु सुजुकी को किया याद
नई दिल्ली: भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 शुक्रवार (17 जनवरी) से शुरू हो गया है। इसमें पहली बार 34 ऑटोमोबाइल कंपनियां शामिल हो रही हैं। सन् 1986 में आयोजित ऑटो एक्सपो के पहले एडिशन के बाद से ये संख्या सबसे ज्यादा है। इस एक्सपो का ऑफिशियल नाम ‘द मोटर शो’ है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज इस इवेंट का उद्घाटन किया। उन्होंने एक्सपो में संबोधित करते हुए रतन टाटा और ओसामु सुजुकी को याद किया। पीएम ने कहा कि भारत की ऑटो इंटस्ट्री फंटास्टिक भी है और फ्यूचर रेडी भी है। मैं आज रतन टाटा और ओसामू सुजुकी को भी याद करूंगा। भारतीय ऑटो सेक्टर की ग्रोथ और मिडिल क्लास के सपने को पूरा करने में इन दोनों महानुभावों का बहुत बड़ा योगदान रहा है।
/newsnation/media/media_files/2025/01/17/11iOCCFXothAwUpct0IR.jpg)
पीएम मोदी ने कहा कि इस साल भारत मोबिलिटी एक्सपो का दायरा काफी बढ़ गया है। पिछली बार 800 से ज्यादा एग्जीबिटर्स ने शामिल हुए थे और 1.5 लाख से ज्यादा लोगों ने विजिट किया। इस बार भारत मंडपम के साथ-साथ द्वारका के यशोभूमि और ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर में भी ये एक्सपो चल रहा है।
PM मोदी के भाषण की प्रमुख बातें
- भारत की ऑटो इंडस्ट्री पिछले साल में लगभग 12% की दर से आगे बढ़ी है। इतनी कई देशों की आबादी नहीं है जितनी भारत में हर साल गाड़ियां बिक रही हैं।
- भारत आज दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। आप कल्पना करें को जब भारत विश्व की सबसे बड़ी तीन अर्थव्यवस्थाओं में शामिल होगा तब भारत का ऑटो मार्केट कहां होगा।
- कभी भारत में गाड़ियां न खरीदने का एक कारण अच्छी और चौड़ी सड़कों का अभाव था। पिछले साल के बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए 11 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा रखे गए थे। आज भारत में मल्टी लेन हाईवे का, एक्सप्रेसवे का जाल बिछ रहा है।

22 जनवरी तक चलेगा यह ऑटो एक्सपो
सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) के मुताबिक, एक्सपो में मारुति सुजुकी, हुंडई, मर्सडीज, BMW, BYD समेत कई बड़े ब्रांड अपने नए मॉडल शोकेज करेंगे। यह भारत मोबिलिटी का दूसरा और ऑटो एक्सपो मोटर शो का 17वां एडिशन है, जो 22 जनवरी तक चलेगा। इवेंट में इस बार कंपनियों का फोकस इलेक्ट्रिक गाड़ियों को पेश करने पर है। इसमें मारुति सुजुकी की ई-विटारा, हुंडई क्रेटा ईवी, एमजी की साइब्सटर और M9, किआ की ईवी 6 फेसलिफ्ट और सिरोस, स्कोडा की एन्याक और एलरोक टाटा मोटर्स की हैरियर ईवी और सिएरा ईवी पेश की जाएंगी। इसके अलावा भारत में पहली सोलर कार ईवा और सरला एविएशन की फ्लाइंग टैक्सी भी पेश की जाएगी। इसमें 5 लाख से ज्यादा लोगों के पहुंचने की उम्मीद है।
भारत मोबिलिटी शो 2025 में भाग लेने वाले ब्रांड
ऑटो एक्सपो में हिस्सा लेने वाली मैन्युफैक्चरर की बात करें तो इनमें टाटा मोटर्स, मारुति सुजुकी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टोयोटा किर्लोस्कर मोटर, हुंडई मोटर इंडिया, किआ इंडिया और स्कोडा ऑटो वोक्सवैगन इंडिया, BMW, मर्सिडीज-बेंज, पोर्श इंडिया और BYD जैसे ग्लोबल लक्जरी ब्रांड इसमें शामिल होंगे। टू-व्हीलर सेक्शन में TVS मोटर कंपनी, बजाज ऑटो, हीरो मोटोकॉर्प, होंडा मोटरसाइकिल और स्कूटर इंडिया, सुजुकी मोटरसाइकिल और यामाहा इंडिया जैसे मार्केट लीडर ब्रांड भाग लेंगे।
वहीं, कमर्शियल सेक्शन में वोल्वो आयशर कमर्शियल व्हीकल्स, अशोक लीलैंड, जेबीएम और कमिंस इंडिया जैसे नाम शामिल होंगे। इसके अलावा, एथर एनर्जी, ओला इलेक्ट्रिक, TI क्लीन मोबिलिटी, ईका मोबिलिटी और वियतनाम स्थित विनफास्ट जैसे इलेक्ट्रिक व्हीकल बनाने वाली कंपनियां भी अपने मॉडल और टेक्नोलॉजी शोकेज करेंगी।



Post Comment