PM Modi in Australia: बोले पीएम मोदी- आज का भारत- ग्रो मोर, अचीव मोर
PM Modi in Australia: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हैं. ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न पहुंचे पीएम मोदी का लोगों ने भव्य स्वागत किया. मेलबर्न के स्टेडियम में पीएम मोदी को सुनने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ा. मार्वल स्टेडियम में 30,000 से अधिक लोग पहुंचे और मोदी-मोदी का नारा लगाया. इस उत्साह को देख कर ऑस्ट्रेलिया के पीएम एंथनी अल्बनीज भी हैरान रहे. मेलबर्न के मार्वल स्टेडियम में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैं उस जमीन के पारंपरिक मालिकों को नमन करते हुए अपनी बात शुरू करना चाहता हूं जहां हम मिल रहे हैं और मैं उनके बुजुर्गों-चाहे वे पहले के हों, अभी के हों या आने वाली पीढ़ी के सभी का सम्मान करता हूं. यह कार्यक्रम पूरी तरह भरा हुआ है. यह ब्लॉकबस्टर है इससे पहले, मैं सिडनी में आप सभी से दो बार मिल चुका हूं. मैं मेलबर्न के लोगों से मिलने का भी इंतजर कर रहा था. इसलिए इस बार मैंने सोचा कि मैं मेलबर्न के लोगों के साथ ‘फ्लैट व्हाइट कॉफी’ पीऊंगा.
मेलबर्न ने सचमुच सबका दिल जीत लिया
भारतीय समुदाय के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि मेलबर्न ने सचमुच सबका दिल जीत लिया है. मैं अपने दोस्त और भारत के दोस्त प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज का भी बहुत आभारी हूं. आप सिडनी में हमारे साथ थे और आज आप यहां मेलबर्न में भी भारतीय समुदाय के साथ शामिल हुए हैं; एक तरह से, यह सफर पूरा हो गया है. दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम वाले शहर अहमदाबाद से लेकर मशहूर स्टेडियम वाले शहर मेलबर्न तक हम दोनों जगहों पर साथ रहे हैं. हम सबने देखा है कि जब भी प्रधानमंत्री अल्बानीज़ बोलते हैं, तो वे भारतीयों का दिल और दिमाग जीत लेते हैं. आपने सिडनी में जबरदस्त छाप छोड़ी और यहां भी आपने सबका दिल जीत लिया है.
#WATCH | Melbourne, Australia: Addressing the Indian community event, PM Narendra Modi says, "I would like to begin by acknowledging the traditional owners of the land on which we meet, and I pay my respects to their Elders, past, present and emerging. This show is houseful. It… pic.twitter.com/DkuKwo5dw9
— ANI (@ANI) July 9, 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेलबर्न में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जब मैंने 2014 में ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया था, तो 28 साल बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री का वहां दौरा हुआ था और आपको याद होगा कि मैंने तब कहा था कि आपको अगले 28 साल तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा. पिछले 12 सालों में यह मेरा तीसरा दौरा है, यानी दौरों की हैट्रिक. यह दिखाता है कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के रिश्ते कितनी ऊंचाइयों पर पहुंच गए हैं और क्या आप जानते हैं कि इसमें सबसे बड़ी भूमिका किसने निभाई? यह मोदी नहीं थे; यह आप सभी थे.
‘ग्रो मोर–अचिव मोर‘: PM
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 21वीं सदी का भारत एक विकसित देश बनने के लक्ष्य की दिशा में काम कर रहा है. जब एक सपना पूरा होता है, तो एक नया सपना जन्म लेता है. पहले कहा जाता था कि एक दीया हजारों और दीयों को रोशन करता है; आज मैं कहता हूं कि एक सपना दूसरे सपने को जन्म देता है, हजारों सपने सामने आते हैं. जब एक लक्ष्य हासिल हो जाता है, तो उससे भी बड़ा संकल्प उसकी जगह ले लेता है. यह ऐसा भारत है जो ‘ज़्यादा विकास, ज्यादा उपलब्धि’ (Grow More, Achieve More) में विश्वास करता है. हम 1.4 अरब लोगों का देश हैं, जो उम्मीदों और आकांक्षाओं से भरे हुए हैं.
#WATCH | Melbourne, Australia: Addressing the Indian community event, PM Narendra Modi says, "You must have heard about the new trend of 'Bhajan Clubbing' in India; it is being driven by our Gen Z. Here in Australia, too, I hear that your weekends are filled with faith and… pic.twitter.com/5mQwCDkorR
— ANI (@ANI) July 9, 2026



Post Comment