उत्तर प्रदेश
देश-दुनिया
राजनीति
Bihar modern hi-tech rail service, Narendra Modi, new rail line in Bihar, new terminal of Purnia Airport, PM Modi, PM Modi in Bihar, PM Modi in Purnia, PM मोदी, Purnia Airport, नरेंद्र मोदी, पीएम मोदी, पूर्णिया एयरपोर्ट, पूर्णिया एयरपोर्ट का नया टर्मिनल, पूर्णिया में पीएम मोदी, बिहार आधुनिक हाईटेक रेल सेवा, बिहार में नई रेल लाइन, बिहार में पीएम मोदी
Shailendra Singh
0 Comments
PM मोदी ने दी 40 हजार करोड़ की सौगात, बोले- RJD-कांग्रेस से बिहार के सम्मान-पहचान को खतरा
पूर्णिया: बिहार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को 40 हजार करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट शुरू किए। आधुनिक हाई-टेक रेल सेवाओं, नई रेल लाइनों की शुरुआत और पूर्णिया एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया। इसके बाद पूर्णिया के एसएसबी ग्राउंड में प्रधानमंत्री ने सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और राजद से बिहार के सम्मान के साथ पहचान को भी खतरा है। ये लोग बिहार की तुलना बीड़ी से करते हैं।
SIR का जिक्र किए बिना प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि राजद और कांग्रेस घुसपैठियों को बचाने के लिए यात्राएं निकाल रही हैं। प्रदर्शन कर रही हैं, लेकिन घुसपैठियों पर ताला लगाना NDA की पक्की जिम्मेदारी है। बिना नाम लिए राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, ‘जो मेरे पहले यहां के चक्कर काटकर गए, उन्हें मखाना का नाम भी नहीं पता होगा।’
सीएम नीतीश ने कराया अभिवादन
प्रधानमंत्री मंच तक खुली गाड़ी से लोगों का अभिवादन करते हुए पहुंचे। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी भी थे। इससे पहले नीतीश कुमार का संबोधन हुआ। उन्होंने सभा में मौजूद लोगों से PM को खड़े होकर प्रणाम करने को कहा। मुख्यमंत्री के कहने पर लोग खड़े हुए और उन्हें प्रणाम किया।
PM मोदी की 5 बड़ी बातें
SIR पर विपक्ष को घेरा
प्रधानमंत्री ने कहा, कांग्रेस और राजद से न सिर्फ बिहार के सम्मान को खतरा है। बिहार की पहचान को भी खतरा है। वोट बैंक का स्वार्थ है कि कांग्रेस और राजद के लोग घुसपैठियों को बचाने में लगे हैं। नारे लगा रहे हैं। यात्राएं निकाल रहे हैं। ये बिहार के संसाधन और सुरक्षा दोनों को दांव पर लगाना चाहते हैं।
जंगलराज की याद दिलाई
उन्होंने कहा कि कांग्रेस और राजद बीते 2 दशकों से सत्ता से बाहर है। इसमें अहम भूमिका बिहार माताओं-बहनों की है। राजद के राज में हत्या, बलात्कार होते थे। हमारी सरकार में वही महिलाएं लखपति दीदी और ड्रोन दीदी बन रही हैं।
परिवारवाद पर निशाना साधा
पीएम मोदी ने कहा, कांग्रेस और राजद को सिर्फ अपने परिवार की चिंता करते हैं। मोदी के लिए आप सब ही मोदी का परिवार हैं, इसलिए मोदी कहता है, सबका साथ-सबका विकास। ये लोग क्या कहते हैं। अपने परिवार का साथ, अपने परिवार का विकास।
पूर्णिया में मुझे आशीर्वाद देने अपार संख्या में आए अपने परिवारजनों को देखकर भावविभोर हूं। इस अपनत्व और स्नेह के लिए आप सभी का हृदय से अभिनंदन! pic.twitter.com/8rFHfPGl7w
— Narendra Modi (@narendramodi) September 15, 2025
22 सितंबर से GST एकदम कम हो जाएगी
मोदी ने कहा, इस साल दिवाली और छठ से पहले हमारी सरकार में बड़ा उपहार दिया है। आज से ठीक 7 दिन बाद नवरात्र के पहले दिन 22 सितंबर से देश में GST एकदम कम हो जाएगी। आपकी रोजमर्रा के जरूरत की चीजों पर GST कम की गई है। इससे माताओं बहनों का रसोई का खर्च बहुत कम होने वाला है।
RJD-कांग्रेस के कुशासन से सीमांचल पिछड़ा
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, देश के विकास के लिए बिहार का विकास जरूरी है। बिहार के विकास के लिए पूर्णिया और सीमांचल का विकास जरूरी है। RJD-कांग्रेस के कुशासन का सबसे ज्यादा नुकसान सीमांचल को उठाना पड़ा है। बिहार की डबल इंजन की सरकार किसानों की आय बढ़ाने का काम कर रही है।
नीतीश बोले- हमारी पार्टी के कुछ नेताओं ने गड़बड़ की थी
इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभा को संबोधित किया। उन्होंने PM मोदी के सामने कहा , ‘पहले की सरकार ने कोई काम नहीं किया। बीच में गड़बड़ हो गया था। अब ये कभी संभव नहीं है कि गड़बड़ हो जाए। हमारी पार्टी के कुछ नेता गड़बड़ कर देते थे। अब मेरे इधर-उधर जाने का सवाल ही नहीं उठता है।’
नीतीश बोले- खड़े होकर PM को प्रणाम करो
संबोधन के दौरान नीतीश ने PM की तारीफ की। इस दौरान उन्होंने सभा में मौजूद लोगों से खड़े होकर PM मोदी को प्रणाम करने के लिए कहा। नीतीश ने कहा, ‘बिहार के लिए प्रधानमंत्री जी ने इतना काम किया है, ज्यादा संख्या में खड़े होकर इनको एक बार प्रणाम कीजिए, खड़ा होकर प्रणाम कीजिए।’
इस दौरान नीतीश लोगों से कहने लगे, ‘काहे बैठे हुए हो, ए खड़ा हो…वहां बैठे हुए हो, खड़ा हो…खड़ा होकर प्रणाम करो। इसके बाद लोग खड़े होकर प्रधानमंत्री को प्रणाम करने लगे। PM भी खड़े हुए और हाथ जोड़कर सभी का अभिवादन किया।



Post Comment