PM Kisan Samman Nidhi: 20 जून को खाते में आएंगे 2000 रुपये, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस
PM Kisan Samman Nidhi: देश के करोड़ों किसानों के लिए अच्छी खबर है. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त का इंतजार अब खत्म होने वाला है. सरकार जल्द ही किसानों के बैंक खातों में 2000 रुपये भेजने वाली है, जिससे उन्हें खेती और घर के खर्च में मदद मिलेगी. पीएम किसान सम्मान निधि योजना के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी शेयर करते हुए बताया गया है कि योजना की 23वीं किस्त 20 जून, 2026 को जारी की जाएगी, जिसके तहत किसानों के खातों में 2000 रुपये की किस्त भेजी जाएगी.
पीएम मोदी जारी करेंगे किसान योजना की किस्त
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 जून, 2026 को पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में स्थित तारकेश्वर से पात्र लाभार्थियों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना की 23वीं किस्त जारी करेंगे. यह कार्यक्रम भारत सरकार के कृषि मंत्रालय द्वारा पश्चिम बंगाल सरकार के सहयोग से आयोजित किया जाएगा. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त के तहत 9.44 करोड़ से ज्यादा किसानों के खातों में सीधे 18,880 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि ट्रांसफर की जाएगी. 23वीं किस्त के दौरान 2.18 करोड़ से ज्यादा महिला किसानों को लाभ मिलेगा.
कैसे चेक करें अपना स्टेटस
-
पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
-
यहां ‘Farmers Corner’ में जाकर ‘Know Your Status’ के ऑप्शन पर क्लिक करें.
-
इसके बाद अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा दर्ज करें.
-
यहां आप ई-केवाईसी, आधार बैंक सीडिंग और लैंड सीडिंग की स्थिति भी देख सकते हैं.



Post Comment