UP में पराग का दूध भी 2 रुपये हुआ महंगा, नए रेट आज शाम से होंगे लागू

UP में पराग का दूध भी 2 रुपये हुआ महंगा, नए रेट आज शाम से होंगे लागू

लखनऊ: अमूल के बाद अब उत्‍तर प्रदेश की सबसे बड़े डेयरी ब्रांड पराग (Parag) ने भी दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दिए हैं। नई दरें 15 मई यानी आज शाम से लागू होंगी। फुल क्रीम दूध का रेट 69 रुपये लीटर से बढ़ाकर 71 रुपये लीटर कर दिया गया है। पराग के जीएम की तरफ से गुरुवार को निर्देश जारी कर दिए गए। फुल क्रीम, सुपर स्टैंडर्ड, टोंड मिल्क और स्टैंडर्ड सभी दूध के रेट में बढ़ोतरी की गई है।

पराग डेयरी ने इससे पहले दूध के दाम मई 2025 में बढ़ाए थे। उस समय भी कंपनी ने दूध की कीमतों में 2 रुपए प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की थी। अब करीब एक साल बाद फिर से पराग दूध के दाम बढ़ाए गए हैं।

UP में पराग का दूध भी 2 रुपये हुआ महंगा, नए रेट आज शाम से होंगे लागू

अमूल और मदर डेयरी के मुकाबले एक रुपये सस्ता

पराग गोल्ड के छह लीटर पैक की कीमत 420 रुपये से बढ़ाकर 425 रुपये कर दी गई है। 500 एमएल पैक की कीमत 35 रुपये से बढ़ाकर 36 रुपये कर दी गई है। अमूल और मदर डेयरी के मुकाबले पराग के दाम एक रुपये प्रति लीटर अभी भी कम है।

Post Comment

You May Have Missed