Paper Leak Protest: राहुल गांधी का पीएम मोदी पर बड़ा हमला, लगाये बड़े आरोप
Paper Leak Protest: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर बड़ा हमला बोला है। कुछ देर पहले पीएम मोदी ने पेपर लीक मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट के गठन का आदेश दिया है। पीएम मोदी ने ये जानकारी एक्स पर साझा की, जिस पर रिपोस्ट करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लिखा -आपने ही हमारे युवाओं के भविष्य को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया है। आपने न सिर्फ हमारी शिक्षा प्रणाली पर पूरा कब्जा होने और उसे बर्बाद होने दिया, उसे बढ़ावा भी दिया – और इसके जिम्मेदार हर व्यक्ति को संरक्षण दिया।
छात्रों की मांगें साफ हैं:
- धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटाएं।
- छात्रों से माफी मांगे।
- छात्रों के साथ हिंसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करें।
You are the one who has harmed the future of our youth the most.
You allowed and encouraged the total capture and destruction of our education system – and protected every person responsible for it.
The students’ demands are clear:
1. Sack Dharmendra Pradhan.
2. Apologise to… https://t.co/0MK4wPMNiK— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 23, 2026
पीएम मोदी ने क्या दिया था आदेश?
पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा- देश के युवाओं का हित और उनका भविष्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। पेपर लीक के सभी मामलों में दोषियों को जल्द से जल्द कठोर दंड देने के लिए, केस के त्वरित निस्तारण के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स का गठन किया जाएगा। इस संबंध में निर्देश दे दिए गए हैं कि संबंधित विभाग आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। विद्यार्थियों के हितों को सुरक्षित करने के लिए, सरकार द्वारा लिए जा रहे निर्णयों की श्रृंखला में ये एक महत्वपूर्ण कदम है। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
Nothing is more important than the welfare and future of our youth!
We have decided to set up fast-track courts to ensure swift and stringent punishment for those involved in paper leaks. Have directed the concerned authorities and officials to take all necessary steps in this…
— Narendra Modi (@narendramodi) July 23, 2026



Post Comment