भारतीय सेना के नए वीडियो में गिरता दिखा पाकिस्तानी ड्रोन, मेजर जनरल बोले- ऑपरेशन सिंदूर का विकराल रूप अभी बाकी

भारतीय सेना के नए वीडियो में गिरता दिखा पाकिस्तानी ड्रोन, मेजर जनरल बोले- ऑपरेशन सिंदूर का विकराल रूप अभी बाकी

नई दिल्‍ली: भारत और पाकिस्‍तान के बीच भले ही सीजफायर लागू है। मगर, भारतीय सेना के हौसले बुलंद हैं। सेना ने कहा कि पाकिस्तान ने अमृतसर के गोल्डन टेंपल पर निशाना बनाकर मिसाइल दागी थी, जिसे भारतीय एयर डिफेंस ने नाकाम कर दिया था। सेना के जवानों ने पंजाब में मार गिराए गए पाकिस्तानी ड्रोन और मिसाइल के मलबे भी दिखाए।

वहीं, पंजाब में इंटरनेशनल बॉर्डर पर तैनात एक जवान ने कहा कि, 8-9 मई की रात को पाकिस्तान ने अचानक फायरिंग की और घुसपैठ की कोशिश की, जिसे हमने नाकाम कर दिया। हमारी फायरिंग का नतीजा ये हुआ कि सुबह होते-होते दुश्मन घुटनों के बल पर आ गए और अपनी पोस्ट पर सफेद झंडा फहरा दिया।

सेना ने जारी‍ किया वीडियो

ऑपरेशन सिंदूर को लेकर भारतीय सेना ने एक और नया वीडियो जारी किया। इसमें सेना ने दिखाया कि पाकिस्तान की तरफ से दागे गए ड्रोन को कैसे मार गिराया। वेस्टर्न कमांड ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि, हमने जमीन से आसमान की रक्षा की।

जवान बोला- 9 मई की सुबह पाकिस्तान ने पोस्ट पर सफेद झंडा लगा दिया था

मेजर जनरल बोले- ऑपरेशन सिंदूर का विकराल रूप अभी बाकी है

सेना की पैंथर रेजीमेंट ने भी वीडियो जारी किया

Previous post

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन को प्रोस्टेट कैंसर, डोनाल्‍ड ट्रंप ने की ठीक होने की कामना  

Next post

मध्‍यप्रदेश में लू, बिहार-कश्मीर में बिजली-तूफान से आठ मौतें; जानिए मानसून की स्थिति 

Post Comment

You May Have Missed