मनोरंजन
actor Robert Redford, actor Robert Redford passes away, director Robert Redford, director Robert Redford passes away, Oscar Award winning director Robert Redford, Robert Redford passes away, एक्टर रॉबर्ट रेडफोर्ड, एक्टर रॉबर्ट रेडफोर्ड का निधन, ऑस्कर अवॉर्ड विनर डायरेक्टर रॉबर्ट रेडफोर्ड, डायरेक्टर रॉबर्ट रेडफोर्ड, डायरेक्टर रॉबर्ट रेडफोर्ड का निधन, रॉबर्ट रेडफोर्ड का निधन
Shailendra Singh
0 Comments
ऑस्कर अवॉर्ड विनर डायरेक्टर रॉबर्ट रेडफोर्ड का निधन, ट्रंप से लेकर लियोनार्डो डिकैप्रियो तक ने जताया दु:ख
एंटरटेनमेंट डेस्क: हॉलीवुड एक्टर और ऑस्कर अवॉर्ड विनर डायरेक्टर रॉबर्ट रेडफोर्ड का मंगलवार को 89 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। रॉबर्ट की पब्लिसिटी फर्म रॉजर्स एंड कोवन पीएमके की चीफ एग्जीक्युटिव सिंडी बर्गर ने उनके निधन की पुष्टि की। हालांकि, मौत का कारण अभी सामने नहीं आया है। रेडफोर्ड के निधन के बाद हॉलीवुड और उनके चाहने वालों ने उन्हें याद किया।
अमेरिकी एक्ट्रेस और एक्टिविस्ट जेन फोंडा ने एसोसिएटेड प्रेस से कहा, “आज सुबह जब मैंने पढ़ा कि बॉब (रॉबर्ट रेडफोर्ड) अब नहीं रहे तो मुझे गहरा झटका लगा। मैं रोना बंद नहीं कर पा रही हूं। वह मेरे लिए बहुत मायने रखते थे। वह हर तरह से एक बेहतरीन इंसान थे। वह उस अमेरिका के लिए खड़े रहते थे जिसके लिए हमें लगातार लड़ना होगा।”
एक्टर लियोनार्डो डिकैप्रियो ने जताया शोक
वहीं, एसोसिएटेड प्रेस के साथ बातचीत में एक्टर लियोनार्डो डिकैप्रियो ने कहा, “यह हमारी कम्युनिटी के लिए बहुत बड़ा नुकसान है। वह न केवल एक शानदार एक्टर थे, बल्कि वो एक बेहतरीन डायरेक्टर भी थे। उनकी फिल्में जैसे ‘क्विज शो’ इसका उदाहरण हैं। वह उन शुरुआती लोगों में थे जिन्होंने पॉलिटिकल थ्रिलर बनाई। उनकी फिल्में ‘थ्री डेज ऑफ द कोंडोर’, ‘ऑल द प्रेसिडेंट्स मेन’ इसका सबूत है। उन्होंने इस तरह की फिल्मों का रास्ता खोला। सबसे बढ़कर वह पर्यावरण संरक्षण और इंडीजिनस अधिकारों के लिए लगातार काम करते रहे। आज हमने एक लीजेंड को खो दिया।”
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उनके निधन पर रिएक्ट करते हुए कहा, “रॉबर्ट रेडफोर्ड बेहतरीन एक्टर थे। उनके कुछ साल ऐसे थे जब उनसे बेहतर कोई नहीं था।”
अनिल कपूर ने भी किया याद
रॉबर्ट रेडफोर्ड के निधन पर बॉलीवुड सितारे भी भावुक हो गए। अनिल कपूर, करीना कपूर, प्रियंका चोपड़ा और अनुराग कश्यप ने सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।


बता दें कि रेडफोर्ड की गिनती हॉलीवुड के सबसे सफल एक्टर्स में होती थी। उनकी फेमस फिल्मों में ‘बुच कैसिडी एंड द सनडांस किड’ (1969), ‘ऑल द प्रेसिडेंट्स मेन’ (1976) और ‘थ्री डेज ऑफ द कोंडोर’ (1975) शामिल हैं।
‘बुच कैसिडी एंड द सनडांस किड’ में उन्होंने पुराने वेस्टर्न दौर के किरदार को निभाया। वहीं, ‘ऑल द प्रेसिडेंट्स मेन’ में उन्होंने पत्रकार बॉब वुडवर्ड का रोल प्ले किया था। यह फिल्म वाटरगेट स्कैंडल पर आधारित किताब पर थी। ‘द स्टिंग’ (1973) में उनकी परफॉर्मेंस के लिए वो ऑस्कर के लिए नॉमिनेट किए गए थे।
40 की उम्र के बाद डायरेक्शन की दुनिया में रखा कदम
40 की उम्र के बाद रॉबर्ट रेडफोर्ड ने डायरेक्शन में कदम रखा। उनकी पहली फिल्म ‘ऑर्डिनरी पीपल’ (1980) थी। यह फिल्म एक परिवार की कहानी थी, जो बेटे की मौत के बाद टूटने लगता है। यह कहानी उनकी अपनी जिंदगी से भी जुड़ी थी, क्योंकि किशोरावस्था में उन्होंने अपनी मां को खो दिया था। ‘ऑर्डिनरी पीपल’ ने चार ऑस्कर अवॉर्ड जीते। इसमें बेस्ट पिक्चर और बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड भी शामिल था।
साथ ही उन्होंने ‘अ रिवर रन्स थ्रू इट’ (1992) और ‘क्विज शो’ (1994) जैसी फिल्में बनाईं। ‘क्विज शो’ को चार ऑस्कर नॉमिनेशन मिले। इसमें बेस्ट पिक्चर और बेस्ट डायरेक्टर भी शामिल थे। रेडफोर्ड केवल एक्टर या डायरेक्टर ही नहीं थे, बल्कि वह ‘सनडांस फिल्म फेस्टिवल’ के फाउंडर भी थे। इस फेस्टिवल ने दुनिया भर के इंडिपेंडेंट फिल्म प्रोड्यूसर्स को स्टेज दिया।
रॉबर्ट रेडफोर्ड की पर्सनल लाइफ
बता दें कि 1958 में रॉबर्ट रेडफोर्ड ने लोला वैन वैगेनन से शादी की। उनके चार बच्चे हुए, जिनमें से एक की शिशु अवस्था में मौत हो गई। बाद में 2009 में उन्होंने सिबिल स्जागर्स से शादी की।



Post Comment