OP Rajbhar: अखिलेश यादव कहीं अब PDA के ‘A’ का मतलब ‘आतंकवादी’ न बता दें

OP Rajbhar: अखिलेश यादव कहीं अब PDA के 'A' का मतलब 'आतंकवादी' न बता दें

OP Rajbhar: उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री और सुभासपा चीफ ओम प्रकाश राजभर ने सपा मुखिया अखिलेश यादव के PDA पर निशाना साधा है. दरअसल सपा मुखिया ने बुधवार को लखनऊ में एक प्रेस कॉफ्रेंस के दौरान उनके पीडीए फॉर्मूले के ‘A’ को फिर से प्रभाषित किया था.उन्होंने पीडीए के ए का मतलब अब आदिवासी बताया, जबकि पहले पीडीए के ए का मतलब अल्पसंख्यक था, फिर अगड़ा हुआ और अब आदिवासी हो गया. इस पर ओपी राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव ने अपने PDA की नई व्याख्या की है.  उन्होंने PDA में A का मतलब आदिवासी बताया है.

राजभर ने कहा कि वे A को अल्पसंख्यक और अगड़ा पहले ही बता चुके हैं. राजभर ने तंज कसते हुए कहा कि इस बात का डर है कि कहीं अखिलेश किसी दिन कोई सम्मेलन करते हुए यह न कह दें कि A का मतलब आंकवादी भी होता है. उनकी सरकार वैसे भी अपने कार्यकाल के दौरान वाराणसी सीरियल ब्लास्ट, लखनऊ और फैजाबाद कोर्ट ब्लास्ट के आतंकवादियों के मुकदमे वापस ले चुकी है.

अखिलेश भारतीय राजनीति केराजा बाबू

राजभर ने कहा कि अखिलेश तुष्टीकरण की राजनीति करते हुए अपने PDA के A के बारे में ये बात कह सकते हैं कि सपा के PDA का मतलब, ‘अगड़ा, अल्पसंख्यक, आदिवासी, आतंकवादी’ होता है. राजभर ने कहा कि अखिलेश की ये हरकतें देखकर उनको एक्टर गोविंदा की फिल्म राजा बाबू की याद आ गई, जिसमें एक्टर कभी वकील, कभी डॉक्टर, कभी पुलिस अधिकारी और कभी नेता बन जाते हैं. उन्होंने कहा कि सही मायने में तो अखिलेश जी भारतीय राजनीति के राजा बाबू ही हैं.

Post Comment

You May Have Missed