उत्तर प्रदेश
देश-दुनिया
राजनीति
Air Force Chief, Air Force Chief Air Chief Marshal AP Singh, Defence Minister Rajnath Singh, Indian Army, Indian Army Chief Upendra Dwivedi, Indian Defence Minister, ISPR, Pakistan Army, पाकिस्तान सेना, भारतीय आर्मी चीफ उपेंद्र द्विवेदी, भारतीय रक्षा मंत्री, भारतीय सेना, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, वायुसेना चीफ, वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह
Shailendra Singh
0 Comments
भारतीय सेना के बयान पर PAK आर्मी की गीदड़भभकी, कहा- अब भारत से युद्ध हुआ तो पीछे नहीं हटेंगे
इस्लामाबाद: पाकिस्तान सेना ने शनिवार रात को भारत को एक बार फिर गीदड़भभकी दी है। पाक सेना ने कहा कि अगर अब दोनों देशों के बीच युद्ध हुआ तो विनाशकारी तबाही होगी। अगर दुश्मनी का नया दौर शुरू हुआ तो पाकिस्तान पीछे नहीं हटेगा। हम बिना किसी हिचकिचाहट से जवाब देंगे।
पाकिस्तानी सेना के मीडिया विंग ISPR ने ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी कर कहा कि भारतीय रक्षामंत्री और सेना के अधिकारियों के गैर-जिम्मेदाराना बयान जंग को बढ़ावा देने की कोशिश है। साथ ही भारतीय आर्मी चीफ उपेंद्र द्विवेदी पर निशाना साधते हुए पाकिस्तानी सेना ने कहा- जहां तक पाकिस्तान को नक्शे से मिटाने की बातें हैं। भारत को पता होना चाहिए कि ऐसी स्थिति आती है, तो मिटना दोनों तरफ से होगा।
भारत के इन 3 बयान पर पाकिस्तान की प्रतिक्रिया
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह (03 अक्टूबर): जब भी भारत के गौरव और सम्मान की बात आएगी, देश कभी समझौता नहीं करेगा। भारत अपनी एकता और अखंडता की रक्षा के लिए जरूरत पड़ने पर किसी भी सीमा को पार कर सकता है।
आर्मी चीफ उपेंद्र द्विवेदी (03 अक्टूबर): जिस तरह से भारत ने ऑपरेशन सिंदूर 1.0 में संयम रखा है, अबकी बार भारत ये संयम नहीं रखेगा। इस बार हम आगे की कार्रवाई करेंगे।
वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह (03 अक्टूबर): ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान के करीब 12 से 13 विमान तबाह किए गए थे। भारतीय सेना ने पाकिस्तान के पांच फाइटर जेट और एक C-130 (ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट) को जमीन पर तबाह किया। ये विमान पाकिस्तान के एयरबेस और हैंगर (विमानों की पार्किंग) पर खड़े थे।
अब पाकिस्तानी सेना का बयान
- भारत से आ रहे बयान झूठे, उकसाने, बिना सोच-विचार और जंग को बढ़ावा देने वाले हैं।
- दशकों तक भारत ने खुद को पीड़ित बताकर पाकिस्तान को गलत बताया, जबकि वह खुद हिंसा और आतंक को बढ़ावा देता है।
- इस साल भारत के कारण दो परमाणु देश युद्ध के कगार पर आ पहुंच गए थे, भारत शायद उन नुकसानों और पाकिस्तान की कड़ी प्रतिक्रियां को भूल गया है।
- भारतीय रक्षा मंत्री, उसकी सेना और वायु सेना प्रमुखों के भड़काऊ बयानों पर हम चेतावनी देते हैं कि भविष्य में यह टकराव तबाही ला सकता है।
- अगर दुश्मनी का एक नया दौर शुरू होता है, तो पाकिस्तान पीछे नहीं हटेगा। हम बिना किसी हिचक के पूरी ताकत और मजबूती से जवाब देंगे।
- जहां तक पाकिस्तान को नक्शे से मिटाने की बातें हैं। भारत को पता होना चाहिए कि ऐसी स्थिति आती है, तो मिटना दोनों तरफ से होगा।
JNU प्रोफेसर का दावा- पहलगाम हमले के आतंकी के पास चीनी सैटेलाइट फोन था
जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) के एक्सपर्ट प्रो. श्रीकांत कोंडापल्ली ने दावा किया है कि पहलगाम आतंकी हमले में शामिल एक आतंकवादी के पास चीनी सैटेलाइट कनेक्शन वाला फोन था, जिससे उसने पाकिस्तान को संदेश भेजे थे।
कोंडापल्ली के अनुसार, पहलगाम इलाके की 120 से अधिक सैटेलाइट स्लाइड्स पाकिस्तान को दी गई थीं। इसका मतलब है कि चीन आतंकवाद पर अपने वादों के बावजूद पाकिस्तान की मदद कर रहा था।
ऑपरेशन सिंदूर: भारत ने पाकिस्तान के 8 आतंकी ठिकाने तबाह किए
भारत ने 7 मई को रात डेढ़ बजे पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकियों के 9 ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की थी। सेना ने कहा था कि इस स्ट्राइक में 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए थे। पाकिस्तान के सरकारी मीडिया के मुताबिक, भारत ने कोटली, बहावलपुर, मुरीदके, बाग और मुजफ्फराबाद में अटैक किया थे। इसमें आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का हेडक्वॉर्टर और जैश-ए-मोहम्मद के मुखिया मसूद अजहर का ठिकाना भी शामिल था।



Post Comment