मॉब लिंचिंग पर राहुल गांधी ने कहा- BJP सरकार में उपद्रवियों को छूट है, सरकारी तंत्र मूक दर्शक बना

मॉब लिंचिंग पर राहुल गांधी ने कहा- BJP सरकार में उपद्रवियों को छूट है, सरकारी तंत्र मूक दर्शक बना

नई दिल्‍ली: लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने रविवार (1 सितंबर) को हरियाणा और महाराष्ट्र की मॉब लिंचिंग की घटनाओं पर बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि उपद्रवियों को बीजेपी सरकार से खुली छूट मिली हुई है, इसीलिए उनमें ऐसा साहस है। अल्पसंख्यकों और खासकर मुसलमानों पर लगातार हमले जारी हैं और सरकारी तंत्र मूक दर्शक बना देख रहा है।

मॉब लिंचिंग पर राहुल गांधी ने कहा- BJP सरकार में उपद्रवियों को छूट है, सरकारी तंत्र मूक दर्शक बना

राहुल गांधी ने आगे कहा कि भाजपा कितनी भी कोशिश कर ले, लेकिन नफरत के खिलाफ भारत जोड़ने की लड़ाई हम जीतेंगे। राहुल का कहना है कि भाजपा पार्टी नफरत को राजनीतिक हथियार बनाकर सत्ता की सीढ़ी की चढ़ रही है और देश में डर का माहौल बना रही है। भीड़ की शक्ल में अपराधी खुलेआम हिंसा फैला रहे हैं और इन्हें भाजपा सरकार से छूट है। ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

Post Comment

You May Have Missed