Noida International Airport का उद्घाटन, CM योगी ने सपा पर किया बड़ा हमला

Heatwave Alert: यूपी में भीषण गर्मी के बीच CM के सख्त निर्देश, अलर्ट पर प्रशासनिक अधिकारी

CM Yogi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण का उद्घाटन कर दिया है। इस मौके पर सीएम योगी भी मौजूद रहे और उन्होंने जनता को संबोधित किया। उन्होंने जनता को एयरपोर्ट की बधाई दी और समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा। सीएम योगी ने कहा, “उत्तर प्रदेश की 25 करोड़ जनता की ओर से, मैं इस भव्य और सौहार्दपूर्ण समारोह में प्रधानमंत्री का हार्दिक स्वागत और अभिनंदन करता हूं। नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के माध्यम से उत्तर प्रदेश के विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए मैं उनका आभार व्यक्त करता हूं।”

सपा को लेकर क्या कहा?

सीएम योगी ने सपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, “कांग्रेस और समाजवादी पार्टी जैसे दलों ने जिस देश को और जिस प्रदेश को देश के अंदर अपने नकारेपन के कारण डेवलपमेंट के एक बॉटल नेक के रूप में छोड़ दिया था, पिछले 2002 से लेकर के 2017 तक लगातार उत्तर प्रदेश ने उसकी जलालत झेली है। उस प्रकार की अराजकता का शिकार रहा है। उस प्रकार की व्यवस्था का शिकार बना है।” सीएम योगी ने कहा, “प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में पिछले 12 वर्षों के अंदर देश ने और पिछले नौ वर्ष के अंदर उत्तर प्रदेश ने ये डबल इंजन की सरकार आने के उपरांत जो स्पीड पकड़ी है, आज वह बॉटलनेक से ब्रेक थ्रू के रूप में अपनी एक नई पहचान को सबके सामने प्रस्तुत कर रहा है और आपने इस एयरपोर्ट का आधार शिलान्यास 25 नवंबर 2021 को किया था और आज आपके कर कमलों से इस एयरपोर्ट के प्रथम फेज का उद्घाटन का कार्यक्रम भी हो रहा है। ये डबल इंजन की स्पीड यही है।”

सीएम योगी ने की पीएम मोदी के दूरदर्शी सोच की तारीफ

सीएम योगी ने कहा, “पूरी दुनिया में अव्यवस्था है, अराजकता का माहौल है, संशय जैसी स्थिति है और पूरी दुनिया के अंदर पेट्रोलियम उत्पादों के दाम आसमान छूते हुए दिखाई दे रहे हैं लेकिन अपनी दूरदर्शी सोच, भारत के लिए देश प्रथम के भाव के साथ पिछले 11-12 वर्षों से प्रधानमंत्री के नेतृत्व में जो कार्य योजना नए भारत की बनी है, आज वह हम सबको देखने को मिल रही है। भारत के अंदर पेट्रोलियम उत्पादों का दाम नियंत्रित है और उसकी आपूर्ति स्मूथ बनाई गई है।” सीएम योगी ने कहा, “अमेरिका जैसे दुनिया के विकसित देशों में भी पेट्रोलियम उत्पादों के दाम आसमान छूते हुए दिखाई दे रहे हैं। भारत के पड़ोस में जितने भी देश हैं उनमें ना केवल पेट्रोलियम पदार्थों के दाम आसमान छू रहे हैं बल्कि उसका अत्यंत अभाव है। वहां पर अव्यवस्था का माहौल है। उन्हें अपने कार्य की अवधि को कम करना पड़ रहा है, उत्पादन को रोकना पड़ा है। पब्लिक में कोटा सिस्टम लागू करना पड़ा है। लेकिन भारत के अंदर निर्बाध रूप से पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति बनाए रखना, दाम को नियंत्रित करना और कल का ऐतिहासिक फैसला भी जिसमें पेट्रोलियम उत्पादों पर एक्साइज ड्यूटी को आपने कम करना का जो ऐतिहासिक निर्णय एक बार फिर से लिया है, मैं इसके लिए 25 करोड़ उत्तर प्रदेशवासियों की ओर से आपका हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कृतज्ञता ज्ञापित करता हूं।”

Post Comment

You May Have Missed