पुणे मर्डर केस में नया खुलासा, सिया ने केतन से ₹1 करोड़ लेकर चेतन को दिए
पुणे: केतन अग्रवाल मर्डर केस में कई नए खुलासे और दावे किए जा रहे हैं। मीडिया सूत्रों के अनुसार, पुलिस के मुताबिक सिया ने केतन से शादी की शॉपिंग के नाम पर ₹1 करोड़ लिए थे। इन पैसों से शॉपिंग नहीं की, बल्कि पूरी रकम प्रेमी चेतन चौधरी को दे दी थी।
केतन-सिया की बाली प्री-वेडिंग ट्रिप के लिए 6 जून को उन्हें एयरपोर्ट छोड़ने वाले कैब ड्राइवर वैभव जाधव का बयान सामने आया। उसके मुताबिक सिया बाली नहीं जाना चाहती थी। रास्ते में उसकी अपने भाई साहिल से किसी बात को लेकर बहस हो रही थी।
सिया ने अपने बूट में कुछ छिपाया
वैभव ने बताया- कुछ देर बाद गाड़ी एक स्थान पर रुकी, जहां 4 अन्य लोग सवार हुए। बाद में गाड़ी फूड कोर्ट पर रुकी। सभी लोग खाने-पीने चले गए। कुछ देर बाद सिया आई। गाड़ी से कुछ सामान निकालकर अपने बूट में छिपा लिया और वापस चली गई।
वैभव ने कहा कि मैंने सभी लोगों को एयरपोर्ट छोड़ा। बाद में कॉल आया कि केतन का पासपोर्ट कैब में छूट गया है। मैं एयरपोर्ट पहुंचा। गाड़ी की सभी ने तलाशी ली, लेकिन गाड़ी में पासपोर्ट नहीं मिला।
सिया को कम से कम पुलिस कस्टडी की कोशिश
सिया गोयल के वकील विपुल दुशिंग ने कहा कि मामला अभी शुरुआती चरण में है और फिलहाल किसी नतीजे की उम्मीद करना जल्दबाजी होगी। फिलहाल, हमारी कोई विशेष अपेक्षा नहीं है, क्योंकि मामला अभी शुरुआती दौर में है। हम अदालत के समक्ष अपना पक्ष रखेंगे और उसके बाद जो भी आदेश होगा, उसके अनुसार आगे की कार्रवाई होगी।
सिया के भाई ने वकील पर लगाए आरोप
सिया के भाई साहिल ने आरोप लगाया है कि आशुतोष श्रीवास्तव नाम के एक वकील हम पर प्रेशर बना रहे हैं। वह इस केस को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। आशुतोष हमारा केस नहीं लड़ रहे हैं।
वहीं, आशुतोष श्रीवास्तव ने खुद को सिया का वकील बताया था। उन्होंने कहा था कि पुलिस हिरासत में आरोपी का दिया बयान अदालत में सबूत नहीं माना जाता। कोर्ट में यह सवाल उठाएंगे कि पहले इस मामले को हादसा क्यों माना गया और बाद में हत्या का केस कैसे बना। पुलिस सिया से पूछताछ के लिए काफी समय ले चुकी है। अब उसे और पुलिस रिमांड में रखने की जरूरत नहीं है।
हत्या से छह दिन के अंदर आरोपी अरेस्ट
18 जून को केतन की हत्या से छह दिन के अंदर पुलिस ने आरोपी सिया और चेतन को अरेस्ट कर लिया। जांच के दौरान दोनों आरोपी एक-दूसरे को मास्टरमाइंड बता रहे हैं। पुलिस दोनों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ भी कर चुकी है।



Post Comment