सुपरस्टार यश की ‘टॉक्सिक’ का नया पोस्टर हुआ जारी, दमदार लुक में दिखे एक्‍टर

सुपरस्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया पोस्टर हुआ जारी, दमदार लुक में दिखे एक्‍टर

एंटरटेनमेंट डेस्‍क: कन्नड़ सुपरस्टार यश की अपकमिंग फिल्म ‘टॉक्सिक’ अगले साल 19 मार्च को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो रही है। अब एक्टर ने फैंस के साथ फिल्म से जुड़ा एक नया पोस्टर साझा किया है। यश ने पोस्टर को शेयर करते हुए बताया है कि अब फिल्म को रिलीज होने में 100 दिन बचे हैं। फिल्म में यश के साथ कियारा आडवाणी भी नजर आने वाली हैं।

एक्‍टर यश द्वारा साझा किए गए पोस्टर में उनकी बैक नजर आ रही हैं। साथ ही फिल्म की रिलीज डेट से जुड़ी जानकारी दी गई है। इस तस्वीर को साझा करते हुए एक्स पर यश ने लिखा- ‘द फेयरी टेल अनफोल्ड्स इन 100 डेज।’

फिल्म लव एंड वॉरसे होगी टक्कर

गौरतलब है कि यश की ‘टॉक्सिक’ के एक दिन बाद ही एक और बड़ी फिल्म रिलीज होगी, ये है संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’। ‘टॉक्सिक’ 19 मार्च 2026 को आ रही है वहीं ‘लव एंड वॉर’ 20 मार्च 2026 को रिलीज होगी यानी बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्मों के बीच सीधे-सीधे टक्कर देखने को मिलने वाली है।

दोनों फिल्मों का बजट भारी है और उनकी स्टारकास्ट भी बेहद मजबूत, इसलिए बॉक्स ऑफिस पर टक्कर होना लगभग तय माना जा रहा है। ‘टॉक्सिक’ में यश एक शक्तिशाली ग्रे शेड वाले किरदार में दिखाई दे सकते हैं, जैसा कि उनके लुक से संकेत मिलता है। दूसरी ओर, ‘लव एंड वॉर’ में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल जैसे बड़े सितारे नजर आने वाले हैं।

Post Comment

You May Have Missed