Nepal News: पीएम केपी शर्मा ओली का इस्तीफा, जानिए बड़ी अपडेट
Nepal News: नेपाल में हिंसा रुकने का नाम नहीं ले रही है। सोशल मीडिया बैन और भ्रष्टाचार के खिलाफ शुरू हुआ प्रदर्शन सोमवार को हिंसक हो गया। हिंसा में करीब 21 की संख्या में लोगों की मौत हो गई है। वहीं, 300 से ज्यादा लोग घायल हैं। अब बड़ी खबर ये सामने आई है कि नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि केपी ओली देश छोड़कर भाग सकते हैं।
जानकारी के मुताबिक, नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने अपने पद से इस्तीफा देने के बाद देश की कमान उप प्रधानमंत्री को सौंप दी है। हालांकि, प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि देश में एक अंतरिम सरकार का गठन किया जाना चाहिए। इसके अलावा संसद को भंग कर के नए सिरे से चुनाव कराने की भी मांग की जा रही है।
कई मंत्रियों ने दिया इस्तीफा
आपको बता दें कि नेपाल सरकार के कई मंत्रियों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इनमें से नेपाल के कृषि मंत्री रामनाथ अधिकारी ने भी अपना पद छोड़ दिया है। जल आपूर्ति मंत्री प्रदीप यादव भी इस्तीफा दे रहे हैं। नेपाल में शेखर कोइराला (नेपाल कांग्रेस) गुट के मंत्री इस्तीफा दे रहे हैं। इससे पहले सोमवार को नेपाल के गृह मंत्री रमेश लेखक ने हिंसक विरोध प्रदर्शनों की जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दे दिया था।



Post Comment