NEET UG: पेपर लीक का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, CBI ने किया बड़ा खुलासा

NEET UG: पेपर लीक का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, CBI ने किया बड़ा खुलासा

NEET UG Paper Leak: NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में CBI ने बड़ा खुलासा किया है. CBI ने उस कथित मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने परीक्षा से पहले ही छात्रों को सवाल और उनके जवाब रटवा दिए थे. जांच एजेंसी के मुताबिक आरोपी का नाम पी.वी. कुलकर्णी है, जो एक केमिस्ट्री लेक्चरर है और NTA की परीक्षा प्रक्रिया से जुड़ा हुआ था. इसी वजह से उसे प्रश्नपत्रों तक पहुंच मिली हुई थी. जांच में सामने आया कि उसने इसी पहुंच का फायदा उठाकर पेपर लीक का पूरा खेल रचा.

छात्रों के लिए चलाई खास सीक्रेट कोचिंग

CBI जांच में पता चला है कि अप्रैल 2026 के आखिरी सप्ताह में कुलकर्णी ने अपने नेटवर्क के जरिए कुछ छात्रों को इकट्ठा किया. इस काम में उसकी मदद मनीषा वाघमारे नाम की महिला ने की, जिसे CBI ने 14 मई को गिरफ्तार किया था. आरोप है कि पुणे स्थित अपने घर पर कुलकर्णी ने छात्रों के लिए खास सीक्रेट कोचिंग क्लास चलाई. इन क्लासों में वो सवाल, उनके ऑप्शन और सही जवाब बोल-बोलकर छात्रों को लिखवाता था.

सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि छात्रों की नोटबुक में लिखे गए सवाल और जवाब, 3 मई 2026 को हुए असली NEET-UG परीक्षा पेपर से हूबहू मेल खा गए. CBI के मुताबिक इस पूरे रैकेट में कई बिचौलिए भी शामिल थे, जो छात्रों को तलाशते थे और उनसे मोटी रकम वसूलते थे. जांच में सामने आया है कि छात्रों से लाखों रुपये लेकर उन्हें इन स्पेशल क्लासेस में बैठाया गया था.

देशभर में CBI की छापेमारी

CBI अब ये पता लगाने में जुटी है कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल है और कितने छात्रों तक ये लीक पहुंचा. पिछले 24 घंटों में CBI ने देशभर में कई जगहों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की. इस दौरान कई अहम दस्तावेज, मोबाइल फोन और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स जब्त किए गए है. अब इन सभी का फोरेंसिक और टेक्निकल एनालिसिस किया जा रहा है.

CBI ने बताया कि अब तक इस मामले में जयपुर, गुरुग्राम, नासिक, पुणे और अहिल्यानगर से कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. इनमें से 5 आरोपियों को कोर्ट में पेश कर 7 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है. वहीं, पुणे से गिरफ्तार दो अन्य आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली लाया जा रहा है. अब तक की जांच में एजेंसी को केमिस्ट्री पेपर लीक का असली स्रोत और छात्रों तक पेपर पहुंचाने वाले पूरे नेटवर्क के बारे में अहम सुराग मिल चुके है.

Post Comment

You May Have Missed