सोशल मीडिया पर वायरल हुआ नयनतारा का गुलाबी साड़ी में खूबसूरत लुक

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ नयनतारा का गुलाबी साड़ी में खूबसूरत लुक

साउथ की जानी-मानी एक्‍ट्रेस नयनतारा अक्सर अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। अब उन्‍होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से गुलाबी साड़ी में खूबसूरत तस्वीर साझा की हैं। तस्वीर देख प्रशंसक भी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। साड़ी में अभिनेत्री का पारंपरिक और ट्रेडिशनल लुक दिखाई दे रहा है।

नयनतारा ने अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं। नयनतारा ने गुलाबी साड़ी पहनी है। साड़ी लुक कंप्लीट करने के लिए उन्होंने गोल्ड के कंगन पहने हैं, साथ ही गजरा भी लगाया है। इसमें वे बला की खूबसूरत लग रही हैं। नयनतारा पिछले काफी समय से साड़ी में ही तस्वीरें साझा कर रही हैं। इससे पहले वे लाल, हरी साड़ी में भी अपनी फोटो साझा कर चुकी हैं।

साड़ी की कीमत

नयनतारा ने अनु वर्धन की गुलाबी साड़ी पहनी है। सिल्क कॉटन प्रीमियर साड़ी में वे बहुत खूबसूरत लग रही हैं। खबरों की मानें तो साड़ी की कीमत 20,900 रुपये बताई जा रही है। साड़ी में चेक्स का काम है। वहीं, पल्ला बहुत सादा सा है। साड़ी को नयनतारा ने गुलाबी ब्लाउज के साथ पहना है। साड़ी में उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

एक्‍ट्रेस नयनतारा की बायोग्राफी हाल ही में रिलीज हुई है। नयनतारा की डॉक्यूमेंट्री जिसका शीर्षक “नयनतारा: बियॉन्ड द फेयरी टेल” है, जो हाल ही में नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर हुई है, जिसमें साउथ की लेडी सुपरस्टार के जीवन की एक झलक पेश की गई है। इस सीरीज को लेकर प्रशंसक काफी चर्चा कर रहे हैं। सीरीज के कुछ अंश नयनतारा ने सोशल मीडिया पर भी साझा किए हैं। इस सीरीज को लेकर सोशल मीडिया पर भी चर्चा हो रही है।

Previous post

संभल हिंसा के लिए राहुल गांधी ने भाजपा सरकार को ठहराया जिम्मेदार, चंद्रशेखर बोले- संसद में उठाया जाना चाहिए मुद्दा 

Next post

सीएम योगी ने सुनीं 300 लोगों की समस्‍याएं, बोले- कोई परेशान न हो, सभी का समाधान होगा

Post Comment

You May Have Missed