श्रद्धा, संयम और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है नवरात्र: Jaiveer Singh
-
उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह होली मिलन समारोह में हुए शामिल
Jaiveer Singh: जनकल्याण महासमिति द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें शिरकत करने उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह पहुंचे। मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि लखनऊ की धरती गंगा-जमुनी तहजीब की प्रतीक रही है, जहाँ सदियों से प्रेम, सद्भाव और सांस्कृतिक परंपराओं की समृद्ध विरासत विकसित हुई है। होली का त्योहार केवल रंगों का उत्सव नहीं है, बल्कि यह समाज में व्याप्त भेदभाव और दूरियों को मिटाकर लोगों को एक सूत्र में बांधने का संदेश देता है।
उन्होंने कहा कि ऐसे सामाजिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज में एकता, सद्भाव और सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मंत्री ने सभी नागरिकों को होली की शुभकामनाएं देते हुए आपसी भाईचारे और सामाजिक समरसता को बनाए रखने का आह्वान किया। होली के बाद आने वाले चैत्र नवरात्र की भी मंत्री ने शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि नवरात्र भारतीय संस्कृति और आस्था का महत्वपूर्ण पर्व है। आगामी 19 मार्च से शुरू होने वाले चैत्र नवरात्र के अवसर पर देवी शक्ति की आराधना के साथ प्रदेश भर के मंदिरों और धार्मिक स्थलों पर विशेष आयोजन होते हैं। यह पर्व श्रद्धा, संयम और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है तथा समाज में आध्यात्मिक चेतना को प्रबल करता है।



Post Comment