UP की मुस्लिम महिलाओं को मिलेगी बड़ी सौगात! महिला आयोग ने बनाया खास प्लान

UP की मुस्लिम महिलाओं को मिलेगी बड़ी सौगात! महिला आयोग ने बनाया खास प्लान

UP News: ईद से पहले उत्तर प्रदेश की मुस्लिम महिलाओं के लिए एक ऐसी पहल सामने आई है, जो उनकी रोजमर्रा की बड़ी परेशानी को आसान बना सकती है। अब शिकायत करने के लिए थाने या दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। बस मोबाइल उठाइए और अपनी बात सीधे अधिकारियों तक पहुंचाइए। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की ओर से एक खास ऐप लॉन्च करने की तैयारी है, जो मुस्लिम महिलाओं की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया जा रहा है। आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान ने इस ऐप को लेकर बड़ी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कई मुस्लिम महिलाएं सामाजिक पाबंदियों की वजह से थाने या सरकारी दफ्तर तक नहीं पहुंच पातीं। ऐसे में यह ऐप उनके लिए एक आसान रास्ता बनेगा, जहां वे घर बैठे अपनी शिकायत दर्ज कर सकेंगी।

ऐप में क्याक्या सुविधाएं मिलेंगी?

इस ऐप को सिर्फ शिकायत दर्ज करने तक सीमित नहीं रखा जाएगा, बल्कि इसमें कई जरूरी फीचर्स भी होंगे:

  • -शिकायत की स्थिति (Status Tracking)

  • -निस्तारण रिपोर्ट देखने की सुविधा

  • -फीडबैक देने का विकल्प

  • -सीधे अधिकारियों से संपर्क

  • -यानी एक तरह से पूरा सिस्टम मोबाइल पर ही उपलब्ध होगा।

Post Comment

You May Have Missed