उत्तर प्रदेश
देश-दुनिया
राजनीति
स्पोर्ट्स
former captain Mahendra Singh Dhoni, Graeme Smith, ICC, ICC Hall of Fame, ICC हॉल ऑफ फेम, International Cricket Council, Mahendra Singh Dhoni, Matthew Hayden, MS Dhoni, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद, आईसीसी, एमएस धोनी, ग्रीम स्मिथ, पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी, महेंद्र सिंह धोनी, मैथ्यू हेडन
Shailendra Singh
0 Comments
ICC के हॉल ऑफ फेम में शामिल हुए एमएस धोनी, कहा- मेरे लिए यह गर्व की बात
नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी को हॉल ऑफ फेम में शामिल किया है। सोमवार को ICC ने इसकी घोषणा की। धोनी यह सम्मान पाने वाले 11वें भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। ICC ने धोनी के करियर को लेकर कहा, “17,266 इंटरनेशनल रन, 829 शिकार और 538 मैच… ये आंकड़े सिर्फ उनकी प्रतिभा ही नहीं, बल्कि उनकी निरंतरता, फिटनेस और लंबे करियर का प्रमाण हैं।”
वहीं, महेंद्र सिंह धोनी ने इस सम्मान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “ICC हॉल ऑफ फेम में नाम आना एक बहुत बड़ा सम्मान है। दुनियाभर के दिग्गज खिलाड़ियों की सूची में अपना नाम देखना मेरे लिए गर्व की बात है। यह पल मैं हमेशा संजोकर रखूंगा।”

5 पुरुष और 2 महिला क्रिकेटर लिस्ट में शामिल
ICC की ओर से हॉल ऑफ फेम 2025 की लिस्ट में कुल सात खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। इनमें पांच पुरुष और दो महिला खिलाड़ी हैं। पुरुष खिलाड़ियों में दक्षिण अफ्रीका के हाशिम अमला, भारत के महेंद्र सिंह धोनी, ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू हेडन, दक्षिण अफ्रीका के ग्रीम स्मिथ और न्यूजीलैंड के डेनियल विटोरी शामिल हैं। वहीं, महिला क्रिकेटर्स में पाकिस्तान की सना मीर और इंग्लैंड की सारा टेलर को यह सम्मान मिला है।
ICC बोला- मुश्किल परिस्थिति में कप्तान बने, टीम को जिताया
ICC ने बताया कि 2007 में जब भारत ODI वर्ल्ड कप में जल्दी बाहर हो गया था, तब मुश्किल परिस्थिति में T20 वर्ल्ड कप के लिए धोनी को कप्तान बनाया गया। उस युवा टीम में रोहित शर्मा, आरपी सिंह, दिनेश कार्तिक और रॉबिन उथप्पा जैसे नए चेहरे थे। धोनी ने इन खिलाड़ियों के साथ ऐसा आत्मविश्वास दिखाया कि भारत ने फाइनल में पाकिस्तान को हराकर खिताब जीता।
जय शाह ने बधाई दी
आईसीसी चेयरमैन जय शाह ने कहा कि हॉल ऑफ फेम के जरिए हम उन खिलाड़ियों को सम्मान देते हैं, जिन्होंने शानदार खेल दिखाकर क्रिकेट को खास बनाया और नई पीढ़ियों को प्रेरित किया। जय शाह ने कहा, “इस साल हमें 7 बेहतरीन खिलाड़ियों को ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल करने का मौका मिला है। मैं ICC की तरफ से सभी को दिल से बधाई देता हूं। उम्मीद है यह सम्मान उनके लिए एक यादगार पल होगा।”
तीनों ICC ट्रॉफी जिताने वाले एकमात्र भारतीय कप्तान
धोनी अब तक के एकमात्र भारतीय कप्तान हैं, जिन्होंने भारत को तीनों ICC ट्रॉफी (2007 टी-20 वर्ल्ड कप, 2011 ODI वर्ल्ड कप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी) जिताई हैं। उनके नेतृत्व में भारत टेस्ट में भी नंबर-1 टीम बना। हालांकि, उन्होंने 15 अगस्त 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था, लेकिन IPL में अब भी खेल रहे हैं।



Post Comment