उत्तर प्रदेश
राजनीति
flood alert, Flood in UP, Monsoon disaster in UP, rain alert, Rain in Bareilly, Rain in Lucknow, rain in Pilibhit, Rain in UP, UP Meteorological Department, UP News, पीलीभीत में बारिश, बरेली में बारिश, बाढ़ का अलर्ट, बारिश का अलर्ट, यूपी में बाढ़, यूपी में बारिश, यूपी में मानसूनी आफत, यूपी मौसम विभाग, लखनऊ में बारिश
Shailendra Singh
0 Comments
यूपी में मानसूनी आफत: 500 से ज्यादा गांव बाढ़ में डूबे, बरेली-पीलीभीत समेत 23 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
लखनऊ: लखनऊ और नोएडा सहित प्रदेश के 10 शहरों में गुरुवार सुबह से ही रुक-रुककर बारिश हो रही है। राजधानी में KGMU ट्रॉमा सेंटर और विधानसभा परिसर में पानी भर गया। गोमती नगर में कार सड़क पर डूब गई। बारिश के चलते आज 12वीं तक के स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है। अलीगंज में 15 फीट सड़क धंस गई।
वहीं, हाथरस में इतनी बारिश हुई है कि सड़कें तालाब बन गईं। मोहल्लों में घुटनों तक पानी भर गया है। हरदोई में एसडीएम आवास परिसर में पानी भर गया है। संभल में गंगा का जलस्तर बढ़ने से चिरवारी गांव के पास गंगा बांध कट गया। इससे 20 गांव पानी में घिर गए। सैकड़ों बीघा फसल पानी में डूब गई।
11 जिलों में बाढ़, 500 से ज्यादा गांव डूबे
यूपी में एक महीने से बारिश का दौर जारी है। इससे 11 जिलों में बाढ़ है। 500 से ज्यादा गांव डूब चुके हैं। लोगों को साफ पानी के लिए 2 किलोमीटर दूर तक जाना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने आज 23 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। बुधवार को प्रयागराज, गोरखपुर, बस्ती, जालौन समेत 10 से अधिक जिलों में झमाझम बारिश हुई। इससे कई इलाकों में पानी भर गया।

मंगलवार शाम आईएमडी की ओर से जारी रिपोर्टर के अनुसार, 24 घंटे में 5.2 मिमी बारिश हुई। वहीं, 1 जून से 12 अगस्त तक यूपी में 497.3 मिमी बारिश हुई, जो अनुमान 459.3 मिमी से 8% अधिक है। लखनऊ के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह ने कहा कि बंगाल की खाड़ी में एक नया वेदर सिस्टम बन रहा है। 13 से 15 अगस्त के बीच प्रदेश के पूर्वी-पश्चिमी दोनों हिस्सों में अच्छी बारिश के संकेत हैं।

इन जिलों में आज होगी भारी बारिश
लखीमपुर खीरी, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कासगंज, मैनपुरी, इटावा, औरैया, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, झांसी, ललितपुर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर और बिजनौर के आसपास के इलाकों में।
यहां बिजली गिरने का अनुमान
बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, कासगंज, एटा, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, झांसी और ललितपुर के आसपास के इलाकों में।



Post Comment