यूपी में मानसूनी बारिश: सहारनपुर में उफनाई नदी, पीलीभीत के गांव में घुसा मगरमच्छ
लखनऊ: राजधानी लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी, चंदौली और मुरादाबाद समेत 30 शहरों में मंगलवार सुबह से बारिश हो रही है। वाराणसी में सीढ़ियों से झरने की तरह बारिश का पानी बहा। फतेहपुर और मुरादाबाद में सड़कों पर पानी भर गया। मौसम विभाग ने आज सभी 75 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें से आठ जिलों में भारी बारिश की संभावना है।
सोमवार रात पीलीभीत में बारिश के चलते तालाब से निकलकर मगरमच्छ गांव में पहुंच गया। ग्रामीणों ने उसे रस्सी से बांध दिया। बाद में वन विभाग ने उसे नदी में छोड़ा। सहारनपुर के मां शाकंभरी देवी मंदिर के पास गुजरने वाली शाकंभरी नदी में अचानक पानी का तेज बहाव आ गया। अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने लाउडस्पीकर से अनाउंस कर कहा- पानी तेजी से आ रहा है, यहां से जल्दी निकल जाएं।
यूपी में जोर पकड़ने लगा मानसून
सोमवार को 48 शहरों में बारिश हुई। काशी में रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-8 पर छत से बारिश का पानी टपकने लगा। पानी पंखे से झरने की तरह बह रहा था। 24 घंटे में सबसे ज्यादा औरैया में 35.9 मिमी बारिश हुई, जो सामान्य 7.5 मिमी से 379 प्रतिशत ज्यादा है।
लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में दबाव क्षेत्र बना था, जो उत्तरी ओडिशा तट को पार करते हुए दक्षिणी झारखंड और उत्तरी छत्तीसगढ़ के आसपास केंद्रित है। इसके असर से यूपी में मानसून ने जोर पकड़ लिया है। प्रदेश के कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।
8 जिलों में भारी बारिश
आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर।
67 जिलों गरज-चमक के साथ बारिश
बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बस्ती, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर, बलिया।



Post Comment