उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड
दिल्ली
देश-दुनिया
राजनीति
Indian Meteorological Department, landslide in Uttarakhand, Rain Alert in UP, rain in Jammu and Kashmir, Rain in UP, rain in Uttarakhand, UP में बारिश, उत्तराखंड में बारिश, उत्तराखंड में लैंड स्लाइड, जम्मू-कश्मीर में बारिश, भारतीय मौसम विभाग, यूपी में बारिश, यूपी में बारिश का अलर्ट
Shailendra Singh
0 Comments
मानसून: UP में बारिश ने तोड़ा 50 साल का रिकॉर्ड, उत्तराखंड के नौ कैंची और बद्रीनाथ में लैंड स्लाइड
नई दिल्ली: देश में मानसून ने 24 मई को यानी तय तारीख से आठ दिन पहले केरल राज्य में दस्तक दी थी। अब तक यह 24 राज्यों को कवर कर चुका है। अगले 24 घंटे में दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ में दस्तक दे सकता है। मानसून को पूरा देश कवर करने में 2-3 दिन और लग सकते हैं। यानी मानसून 10-12 दिन पहले समूचे देश को कवर कर सकता है। आमतौर पर ऐसा 8 जुलाई तक होता है, जब यह पश्चिमी राजस्थान के पोखरण में पहुंचता है।
उत्तर प्रदेश में जून में बारिश का 50 साल का रिकॉर्ड टूट गया है। 1971 से 2020 के बीच हुई औसत बारिश के मुकाबले इस साल 25% ज्यादा बरसात हुई है। इस साल राज्य में 1 जून से 23 जून के बीच 66.9 मिमी औसत बारिश हुई है, जबकि अनुमान 53.7 मिमी का था।
उत्तराखंड में लैंड स्लाइड
उत्तराखंड में मानसून के पहुंचने के साथ ही प्राकृतिक आपदाओं का दौर भी शुरू हो गया है। यमुनोत्री पैदल मार्ग पर नौ कैंची बैंड के पास भूस्खलन हुआ, इसमें करीब आधा दर्जन यात्री दब गए। मलबे से 2 शव बरामद किए गए हैं। राहत और बचाव का काम जारी है।
बद्रीनाथ से लौट रहे हरियाणा के श्रद्धालु की कार पर पहाड़ी से एक बड़ा पत्थर गिर जाने से महिला यात्री की मौके पर ही मौत हो गई। केदारनाथ पैदल मार्ग पर बरसाती नाले में उफान से भारी मात्रा में मलबा दुकानों में घुस गया। लगभग आधा दर्जन दुकानों को नुकसान हुआ है।
अगले दो दिन के मौसम का हाल
25 जून- दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और दिल्ली-NCR में तेज बारिश का अलर्ट है। मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। गुजरात में कोंकण-गोवा में भारी बारिश की चेतावनी है।
असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश होगी। पश्चिम बंगाल, झारखंड, और ओडिशा में हल्की बारिश की संभावना है। केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में बारिश जारी रहेगी। तमिलनाडु में गर्म और आंशिक रूप से शुष्क मौसम रहेगा।
26 जून- दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और दिल्ली-NCR में तेज बारिश जारी रहेगी। बिजली भी गिर सकती है।
मध्य प्रदेश, गुजरात, गोवा, पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश में भी तेज बारिश की स्थिति बनी रहेगी। दक्षिण भारत के राज्यों में भी बारिश होगी।
बारिश का रेड अलर्ट
पश्चिम मध्य प्रदेश।
बारिश का ऑरेंज अलर्ट
उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, बिहार, अरुणाचल प्रदेश, कोंकण-गोवा।
बारिश का यलो अलर्ट
जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, पश्चिमी राजस्थान, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, असम, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, मेघालय, तेलंगाना, केरल, कर्नाटक।



Post Comment