Monsoon in UP: आम आदमी को उबलती हुई गर्मी से राहत, इन जिलों में हुई झमाझम बारिश

Monsoon in UP: आम आदमी को उबलती हुई गर्मी से राहत, इन जिलों में हुई झमाझम बारिश

Monsoon in UP: यूपी में मानसून का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। प्रदेश में मानसून ने दस्तक दे दी है। मंगलवार को उत्तर प्रदेश के तराई इलाकों में मूसलाधार बारिश दर्ज की गई है, जिससे भीषण गर्मी और उमस से जूझ रहे लोगों को बड़ी राहत मिली है। इस झमाझम बारिश के चलते प्रदेश के कई जिलों में तापमान में उल्लेखनीय गिरावट आई है। मौसम में आए इस अचानक बदलाव से आम आदमी को उबलती हुई गर्मी से राहत मिली। दूसरी तरफ बल्कि कृषि क्षेत्र में भी नई उम्मीदें जाग उठी हैं, जिससे खरीफ की फसलों की बुआई में तेजी आने की उम्मीद है।

मौसम विभाग ने 30 जून को उत्तर प्रदेश में जून माह के दौरान हुई बारिश के आंकड़े जारी किए हैं। आंकड़ों के अनुसार, पूरे प्रदेश में सामान्य से 54 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई। वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश में सामान्य से 58 प्रतिशत और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 47 प्रतिशत कम बारिश रिकॉर्ड की गई। जून में प्रदेश के कई जिलों में सामान्य से कम वर्षा होने के कारण सूखे जैसे हालात बनने लगे थे।

इन 28 जिलों में  20 से 59 प्रतिशत तक बारिश

वहीं, 28 जिलों में 20 से 59 प्रतिशत तक कम वर्षा दर्ज की गई। इस श्रेणी में अयोध्या, आजमगढ़, बहराइच, बलिया, बलरामपुर, बस्ती, फर्रुखाबाद, गाजीपुर, गोरखपुर, हरदोई, कानपुर नगर, खीरी, रायबरेली, संतकबीरनगर, श्रावस्ती, सुल्तानपुर, औरैया, बदायूं, बागपत, बरेली, इटावा, हमीरपुर, हापुड़, कासगंज, ललितपुर, मेरठ, मुरादाबाद और रामपुर शामिल रहे।

Post Comment

You May Have Missed